Skip to content
  • Fri. Oct 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

टिहरी डैम के नाम जुड़ी एक और उपलब्धि, पीएसपी की दूसरी यूनिट का संचालन शुरू

Byjansamvad bureau

July 7, 2025 #टिहरी बांध

टिहरी। टिहरी बांध परियोजना के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत पीएसपी की दूसरी 250 मेगावाट यूनिट का संचालन शुरू हो गया है। इससे हरियाणा, दिल्ली गुजरात को बिजली सप्लाई मिलेगी।
टिहरी बांध परियोजना के अधिशासी निदेशक एलपी जोशी ने कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के टिहरी बांध में 1000 मेगावाट के वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की दूसरी यूनिट (250 मेगावाट) का संचालन शुरू कर दिया। टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट न केवल देश की पहली वैरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज सुविधा है, बल्कि किसी भी केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम द्वारा कार्यान्वित अपनी तरह की सबसे बड़ी सुविधा भी है।
केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल ने दूसरी यूनिट के वाणिज्यिक संचालन का शुभारंभ किया। उन्होंने इस सफलता के लिए टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अधिकारी-कर्मचारियों और परियोजना से जुड़ी अनुबंध एजेंसियों के कार्यों की सराहना की।
टिहरी बांध परियोजना की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि चार जून को पहली यूनिट के सफल सीओडी संचालन के बाद आज दूसरी यूनिट का संचालन करना टीएचडीसी की बेहतर कार्यक्षमता को दर्शाता है।
टिहरी पंप स्टोरेज जो प्रोजेक्ट है इसमें 4 टरबाइन लगी हैं। जो रिवर्स पंप टरबाइन है उसमें एक समय में एक दिशा में पंप काम करता है। दूसरी दिशा में टरबाइन का काम करता है जो इसकी दूसरी यूनिट है। इसकी वाणिज्य संचालन होता है. जिसको कमर्शियल ऑपरेशन बोलते हैं। उसकी प्रक्रिया शुरू की है। इसमें हमारी जो एक ऑपरेशन रिसाइकल है। जिसमे 7 घंटे पंपिंग और 6 घंटे जेनरेसन वाली रिसाइकल है। इसको कैंटीन्यू मशीन को चलाएंगे. ग्रिड को डिमोस्टेड करेंगे। उसके बाद नेशनल ग्रिड में ये सेटिफेकेशन इशु करता है। जिसको सेक्ससफुल ट्रायल रन ऑफ दी मशीन जैसे ही सेक्ससफुल ट्रायल रन का सेटिफेकेशन हो जायेगी। इसके बाद ये वाणिज्य गतिविधि शुरू हो जाएगी। इसकी जो शेड्यूलिंग है वह स्टार्ट कर देंगे. इसको ग्रिड शेड्यूल करेगा।

Post navigation

एचएनबी विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश विवरणिका जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी ने की पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा।

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027-देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी

October 22, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027-देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

 सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाने की पहल

October 22, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home