Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

रविवार को उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

Byjansamvad bureau

Jul 5, 2025 #मौसम

देहरादून। उत्तराखंड के लिए रविवार समेत 9 जुलाई तक का मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है। रविवार को पूरे प्रदेश में बारिश होगी. जो अलर्ट जारी किया गया है। उसके अनुसार गढ़वाल मंडल के 3 और कुमाऊं मंडल के एक जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
 मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें गढ़वाल मंडल के 3 जिले देहरादून, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल हैं। कुमाऊं मंडल के जिस जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होगी वो बागेश्वर है। इन जिलों में गर्जना के साथ बिजली भी चमकेगी। यहां बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर चलेगा। उत्तराखंड के शेष 9 जिलों में भी बारिश होगी। इन जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकेगी और बारिश के तेज दौर चलेंगे। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 7, 8 और 9 जुलाई के लिए भी मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है। 7 जुलाई को भी 6 जुलाई जैसा ही मौसम का पैटर्न रहेगा। 8 जुलाई को मानसून ज्यादा विस्तार लेगा। इस दिन राज्य के पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के अलर्ट के साथ पूरे राज्य में बारिश होगी। 9 जुलाई को कुमाऊं मंडल के 4 जिलों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। इन जिलों में नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल हैं।

Post navigation

उत्तराखंड को दरकार है भूस्खलन सटीक आपदा प्रबंधन की
‘मोमोज’ के पैसे मांगने पर भाजपा नेता का चढ़ा पारा, फोड़ा चाऊमीन वाले का सर

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home