Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

महेंद्र भट्ट दोबारा बने उत्तराखंड भाजपा के अध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी घोषित

Byjansamvad bureau

July 1, 2025 #राजनीति

देहरादून, 1 जुलाई: मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठन के सभी बड़े पदाधिकारियों के सामने महेंद्र भट्ट के उत्तराखंड भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा की गई। इस तरह महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भाजपा हाईकमान ने आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महेंद्र भट्ट को ही उत्तराखंड में पार्टी की कमान सौंपने का निर्णय लिया। सबसे बड़ी बात ये है कि महेंद्र भट्ट की सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ अच्छी ट्यूनिंग भी है। ऐसे में प्रदेश के इन दो बड़े बीजेपी नेताओं के नेतृत्व में ही 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।
इससे पहले 2022 में महेंद्र भट्ट उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। उनके कार्यकाल में भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य की सभी 5 संसदीय सीटें जीती थीं। निकाय चुनावों में भी भाजपा को भारी सफलता मिली थी। इससे संगठन में उनका कद बढ़ता गया। भाजपा हाईकमान ने महेंद्र भट्ट को राज्यसभा भी भेजा.राष्ट्रीय प्रदेश अध्यक्ष इसके साथ ही बीजेपी के 8 केंद्रीय परिषदों की भी घोषणा की गई। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए वोटिंग करेंगे। राष्ट्रीय परिषद् के लिए 8 नामांकन हुए थे। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के नामों की घोषणा भी केंद्रीय राज्यमंत्री और चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने की। राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी,केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, डॉ रमेश पोखरियाल निशंक,हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत,पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत,टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,नैनीताल-उधमसिंह नगर सांसद अजय भट्ट प कल्पना सैनी के नाम शामिल है।

Post navigation

देहरादून की धड़कन ‘घंटाघर‘ दिखने लगा भव्य
पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home