Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पकड़ा गया सेक्स रैकेट, मैनेजर समेत तीन महिलाएं व दो पुरुष गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Jun 29, 2025 #सेक्स रैकेट

देहरादून।  एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएनटीएफ) ने शहर कोतवाली स्थित राजा रोड पर एक गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन महिलाएं, दो पुरुष व गेस्ट हाउस के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाएं बिहार व बंगाल की रहने वाली हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में संचालक महिलाएं व युवतियों को बुलाकर देह व्यापार करवा रहा है। सूचना पर प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
एएचटीयू व कोतवाली नगर की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात राजा रोड स्थित आशियाना गेस्ट हाउस में औचक छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम को गेस्ट हाउस के अलग-अलग कमरों में दो पुरुष व तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिली, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।  
पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस के मैनेजर तापस शाहू निवासी ग्राम शांतडा, पोस्ट जस्कगरी, थाना रामनगर, तहसील कान्तई जिला ईस्ट मिगनापुर पश्चिम बंगाल सहित कमलेश साहनी निवासी रागवा पोस्ट कोरा थाना सिमवाड़ा जिला दरभंगा, बिहार, निक्का देवी निवासी ग्राम रागवा पोस्ट कोरा थाना सिमबाड़ा, दरभंगा, बिहार, संजीत कुमार निवासी कमलवीधा, पोस्ट बुन्दावन, थाना- अररिया, तहसील अररिया, जिला शिवपुरा, पटना, बिहार, गुल्ली देवी निवासी ग्राम सुहागपुर चैक, थाना प्लासी, जिला अरिया, बिहार वर्तमान निवासी रायपुर, देहरादून और मनु गुरुंग निवासी बस्ती दलसिंहपारा टी गार्डन जलपाइगुड़ी, बंगाल वर्तमान निवासी प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। आरोपितों के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।
पूछताछ में गेस्ट हाउस के मैनेजर ने बताया कि गेस्ट हाउस को नरेंद्र सिंह रावत निवासी चमोली ने लीज पर लिया है। गेस्ट हाउस में बाहरी राज्यों की रहने वाली उनकी परिचित महिलाओं से देह व्यापार करवाया जाता है। वह ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें महिलाओं की जानकारी देकर गेस्ट हाउस में बुलाता है तथा उनसे कमीशन लेकर उन्हें महिलाओं व युवतियों के पास भेजता है।
पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस के मैनेजर तापस शाहू निवासी ग्राम शांतडा, पोस्ट जस्कगरी, थाना रामनगर, तहसील कान्तई जिला ईस्ट मिगनापुर पश्चिम बंगाल सहित कमलेश साहनी निवासी रागवा पोस्ट कोरा थाना सिमवाड़ा जिला दरभंगा, बिहार, निक्का देवी निवासी ग्राम रागवा पोस्ट कोरा थाना सिमबाड़ा, दरभंगा, बिहार, संजीत कुमार निवासी कमलवीधा, पोस्ट बुन्दावन, थाना- अररिया, तहसील अररिया, जिला शिवपुरा, पटना, बिहार, गुल्ली देवी निवासी ग्राम सुहागपुर चैक, थाना प्लासी, जिला अरिया, बिहार वर्तमान निवासी रायपुर, देहरादून और मनु गुरुंग निवासी बस्ती दलसिंहपारा टी गार्डन जलपाइगुड़ी, बंगाल वर्तमान निवासी प्रेमनगर को गिरफ्तार किया। आरोपितों के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है।

Post navigation

भारी बारिश के चलते दो मकान हुए जमींदोज, आसपास के भवनों को कराया खाली
कहीं कोई चूक खत्म ना कर दे आपके लाडले की जिंदगी, जानिये देहरादून की इन ब्लैक स्पॉट्स

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home