Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

 हरिद्वार: मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने को लेकर हुआ जमकर हंगामा

Byjansamvad bureau

Jun 27, 2025 #राजनीति

 हरिद्वार। जिले के रुड़की में देह व्यापार और जुए जैसे मामलों को लेकर कई कांग्रेसी कार्यकर्ता शुक्रवार को मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनके हाथों से पुतला छीन लिया। जिससे माहौल गरमा गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पुतले को लेकर जमकर छीना झपटी भी हुई। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।
27 जून को रुड़की के चंद्रशेखर चौक पर पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, महानगर कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने पहुंचे। हालांकि, उससे पहले ही वहां पर भारी पुलिस बल तैनात था। जहां पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने से मना कर दिया। इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने और पुतला जलाने की तैयारी करने लगे।
 जैसे ही कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह पुतले में आग लगाने लगे, वैसे ही पुलिसकर्मी उनके हाथ से पुतला छीनने आ गए। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों की पुतले को लेकर जमकर छीना झपटी हो गई। हालांकि, बड़ी जद्दोजहद के बाद पुलिसकर्मी पुतला छीनकर ले गए। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतले के बचे अवशेषों को फूंक कर अपना आक्रोश जताया।

Post navigation

भाजपा ने करी राज्य निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति
पूर्व काबीना मंत्री डाॅ हरक सिंह पहुंचे ईडी कार्यालय, महत्पूर्ण बिंदुओं पर हो रही पूछताछ

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home