देहरादून,  उत्तराखण्ड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती पर बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। गुरू गोविन्द सिंह जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि गुरू गोविन्द सिंह ने मानवता और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

see also -https://www.uttarakhanduday.com/2019/01/shri-jagannath-rath-yatra-dehradun.html

 गुरु गोविंद सिंह जी ने समाज के समक्ष एक अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए भी कार्य किया। गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा सत्य और साहस के रास्ते पर चलकर जीवन जीने के लिए दिए गए उपदेश आज पहले से अधिक भी प्रासंगिक है। गुरु गोबिंद सिंह जी त्याग, बलिदान और खालसा पंथ की स्थापना करने के लिए युगों युगों तक जाने जाएंगे।