Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिरी, दो मजदूर दबे

Byjansamvad bureau

Jun 17, 2025 #दुर्घटना

 नैनीताल, 17 जून: जिला मुख्यालय हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के फतेहपुर में निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत गिर गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मलबे के नीचे दो मजदूर दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटना पहुंची।
हल्द्वानी सिटी एसपी प्रकाश चंद्र ने बताया कि यहां पर एक शॉपिंग कॉम्पलेक्स बन रहा था, जिसका कुछ दिनों पहले ही लेंटर डाला गया था। आज लेंटर खोलने के दौरान जैसे ही शटरिंग हटाई गई, तभी छत नीचे गिर गई। छत से गिरे मलबे के नीचे दो मजदूर दब गए थे, जिनका पुलिस और अग्निशमन की टीम ने रेस्क्यू किया। दोनों मजदूरों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. दोनों मजदूर खतरे से बाहर हैं।
घायल मजदूर यूपी के बरेली के रहने वाले हैं। इनके नाम जाहिद व इकराम हैं। पूरी घटना की जांच जिला प्रशासन को दी गई है। जिला प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है। प्रथम दृष्यता मामला ठेकेदार की लापरवाही का सामने आया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के मुताबिक पूछताछ में ठेकेदार ने बताया कि फतेहपुर में कॉम्प्लेक्स निर्माण चल रहा है, जहां तीन मंजिल पर लेंटर का काम चल रहा था, इसी दौरान हादसा हुआ है।

Post navigation

रीजनिंग अभ्यास सभी सरकारी विभागों के लिए मुख्य प्राथमिकता होनी चाहिएः सीएस
गर्जिया मंदिर जा रहे परिवार का टेंपो पलटा, 14 घायल

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home