Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

बारिश से ग्लेशियर टूटने का बढ़ा खतरा, सुरक्षा बल तैनात

Byjansamvad bureau

Jun 14, 2025 #प्रसंग में

रूद्रप्रयाग, 14 जून: केदारनाथ पैदल मार्ग के ग्लेशियर प्वाइंट पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सुरक्षा बल तैनात किए हैं। बारिश के कारण कुबेर और भैरव ग्लेशियर में खतरा बढ़ गया है। यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है और सुरक्षा बल उनकी मदद कर रहे हैं। अधिकारीयों ने सुरक्षा को लेकर जवानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
केदारनाथ क्षेत्र में ग्लेशियर प्वाइंट में यात्रियों की आवाजाही के दौरान सुरक्षा को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी ग्लेशियर प्वाइंट पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। जो यात्रियों को यहां पर सुरक्षित आवाजाही करवा रहे हैं। केदारनाथ पैदल मार्ग में कुबेर ग्लेशियर, भैरव ग्लेशियर में अक्सर वर्षा के दौरान ग्लेशियर गिरने का खतरा बना रहता है।केदारनाथ में पिछले कई दिनों से वर्षा हो रही है। जिससे ग्लेशियर प्वाइंट पर भूस्खलन व ग्लेशियर टूटने का खतरा बना हुआ है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने ग्लेशियर प्वाइंट में पुलिस, वाइएमएफ और एसडीआरएफ के जवान तैनात कर दिए हैं, जो यात्रियों की मदद कर रहे हैं। साथ ही ग्लेशियर प्वाइंट पर यात्रियों को सर्तक होकर आवाजाही करने को कहा जा रहा है।जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया यात्रियों को ग्लेशियर प्वाइंट पर सावधानी से आवाजाही करने को कहा जा रहा है। साथ ही यहां तैनात जवानों को भी यात्रियों की सुरक्षा में लगातार मुस्तैद रहने को कहा गया है। कुबेर व भैरव ग्लेश्यिर में बारिश में खतरा रहता हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Post navigation

आखिर डीएम जिले में ले ही आए आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन
ग्रामीणों ने भू-माफिया का जंगल से कब्जा हटाया, डीएफओ, रेंजर व फारेस्टर को सस्पेंड करने की मांग

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home