Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, दो महिलाएं घायल

Byjansamvad bureau

June 13, 2025 #प्रसंग में

हरिद्वार, 13 जून: शुक्रवार सुबह लक्सर के हुसैनपुर गांव के पास आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई और दो महिलाएं घायल हो गई। साथ ही उसी क्षेत्र के जैनपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक 22 वर्ष के युवक की मौत हो गई।  बताया जा रहा है कि बारिश से बचने के लिए महिलाएं आम के पेड़ के नीचे खड़ी थी।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लक्सर मुटकाबाद गांव निवासी भोली (45 वर्ष) पत्नी पवन गांव की ही दो अन्य महिलाएं  हुसैनपुर गांव के पास एक खेत में गन्ने की फसल की निराई-गुड़ाई करने गई थी। करीब साढ़े आठ बजे अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं खेत में खड़े एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोली पेड़ की एक ओर जबकि आसबती और बालेश दूसरी ओर खड़ी थी। तभी तेज चमक के साथ बिजली सीधे भोली पर गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बिजली गिरने से आसबती और बालेश भी घायल हो गई।  हादसे के बाद आसबती और बालेश घबरा गईं और शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और गांव में सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) लक्सर को सूचना दी। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी जुटाई. ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।
मुटकाबाद निवासी भोली नामक महिला पर आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई है। महिला के शव को कब्जे में ले कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। वहीं जैनपुर गांव में भी बिजली गिरने से एक 22 वर्ष के युवक की मौत हो गई।

Post navigation

भारी बारिश के चलते कुमाऊ और गढ़वाल को जोड़ने वाला हाईवे बाधित, कई वाहन फंसे
विमान हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home