Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

भारी बारिश के चलते कुमाऊ और गढ़वाल को जोड़ने वाला हाईवे बाधित, कई वाहन फंसे

Byjansamvad bureau

Jun 13, 2025 #प्रसंग में

नैनीताल, 13 जून: जिले में मूसलाधार बारिश के चलते रामनगर क्षेत्र में नदी नाले उफान पर आ गए हैं। इसी कड़ी में कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 309 धनगढ़ी नाले के उफान पर आने से बाधित हो गया।  हाईवे पर नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
 बता दें कि यह वही मार्ग है, जो कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला पर्यटन जोन तक जाता है। लिहाजा, यहां सफारी पर जाने वाले कई पर्यटक भी बीच रास्ते में फंस गए। धनगढ़ी का यह बरसाती नाला हर साल बारिश के समय पर उफान पर आ जाता है। जो हादसे का कारण भी बन जाता है। इस बार भी बरसात से पहले ही नाले का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। शुक्रवार की सुबह से नैनीताल में तेज बारिश हो रही है। जिसके चलते धनगढ़ी नाला उफान पर आ गया। जैसे ही नाले में पानी का बहाव तेज हुआ, वैसे ही वहां से गुजर रहे वाहन चालक रुक गए। नाले से मटमैला पानी को बहता देख लोग सहम गए। फिलहाल, वहीं, प्रशासन की ओर से एहतियातन लोगों को नाला पार न करने की सलाह दी गई। इस बारिश के कारण न केवल स्थानीय लोग बल्कि, सैकड़ों की संख्या में पर्यटक भी प्रभावित हुए हैं। पहाड़ी क्षेत्रों को जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण पानी का स्तर अभी भी खतरे के निशान के आसपास है। जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका बनी हुई है। उधर, प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Post navigation

बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के लिए शुरू हो राष्ट्रीय मिशन
आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत, दो महिलाएं घायल

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home