Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

15 जून से हरिद्वार में आयोजित होगा चार दिवसीय किसान महाकुंभ

Byjansamvad bureau

June 12, 2025 #प्रसंग में

हरिद्वार, 12 जून: हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) चार दिवसीय महाकुम्भ का आयोजन करने जा रहा है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) चार दिवसीय महाकुम्भ 15 जून से 18 जून तक हरिद्वार में होगा जिसकी तैयारियां जोरों पर हैं।
भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने बताया 15 जून से शुरू होने जा रहे चार दिवसीय महाकुम्भ में तीन राज्यों के किसानों सहित पूरे देश के किसान नेता शामिल होंगे। ये सभी किसान नेता अपने अपने राज्यो में राज्य सरकारों द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा करेंगे. साथ ही केंद्र सरकार से एमएसपी और फसल के दाम बढ़ाये जाने पर भी चर्चा होगी।
उन्होंने कहा जिस प्रकार से महंगाई बढ़ी है उनके अनुसार किसानों की फसल के दाम नहीं बढ़े हैं। ऐसे में सरकार को किसानों को दिए जाने वाले 2000 हजार रुपए को बढ़ाया जाना चाहिये। इस बार भारतीय किसान युनियन, टिकैत, गुट का चार दिवसीय महासम्मेलन रोड़ी, बेलवाला मैदान में आयोजित किया जा रहा है। किसान नेता संजय चौधरी ने कहा सम्मेलन में उत्तराखंड के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा मांगें पूरी नहीं होने पर किसान देहारादून जाने वाले मार्ग की घेराबंदी करने के लिए विवश होंगे।
संजय चौधरी ने कहा फसलों का दाम बढ़ाने, सब्सिडी का लाभ, सोलर पैनल लगाने में पूर्व की भांति सब्सिडी देने, सिंचाई के पानी पर छूट, बिजली का सरचार्ज माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर विचार मंथन के उपरांत सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संजय चौधरी ने बताया किसान नेता नरेश टिकैत और राकेश टिकैत लगातार तीन दिनों तक हरिद्वार में मौजूद रहेंगे। संजय चौधरी ने कहा धामी सरकार के शासनकाल में किसानों की समस्याओं में बढ़ोतरी हुई है।

Post navigation

अवैध कटान और वन कर्मियों पर फायर झोंकने का आरोपी दबोचा, पांच अन्य फरार
बाल श्रम मुक्त जिला बनाने के लिए शुरू हो राष्ट्रीय मिशन

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home