Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

केदारनाथ में हेली एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग, पायलट सहित हॉस्पिटल स्टॉफ सुरक्षित

Byjansamvad bureau

May 17, 2025 #केदारनाथ धाम

देहरादून। केदारनाथ धाम में शनिवार सुबह हेली एंबुलेंस की क्रैश लैंडिंग हुई। गनीमत रही कि हेली में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि एम्स ऋषिकेश का हेली एक मरीज को लेने केदारनाथ गया था। हेली एम्बुलेंस में दो चिकित्सक मौजूद थे। केदारनाथ हेलीपैड में लैंडिंग के समय ये हादसा हुआ। हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग हुई. पायलट की सूझबूझ के कारण तीनों सवारियों की जान बच गई। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने इसकी पुष्टि की ह
ऑफिशियल जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11.30 पर हेलीकॉप्टर जिसने ऋषिकेश एम्स से मेडिकल इवेक्युएशन के लिए उड़ान भरी थी लैंडिंग से पहले हेली टच डाउन कर गया। रुद्रप्रयाग जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि पायलट की सूझबूझ से ये बड़ा हादसा टला है। इमरजेंसी लेंडिंग के दौरान संजीवनी हेली एंबुलेंस के पीछे का हिस्सा टूट गया था।
 ऋषिकेश एम्स के जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार के मुताबिक, एम्स ऋषिकेश से ये हेलीकॉप्टर श्रीदेवी नाम की मरीज को लेने केदारनाथ जा रहा था मरीज को एयर रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जाना था। हादसे के वक्त हेली में पायलट सहित एक डॉक्टर व एक नर्सिंग स्टाफ सवार समेत कुल 3 लोग सवार थे। हेलीपैड से कुछ दूर पहले ही हेलीकॉप्टर में कोई दिक्कत आ जाने की वजह से उसकी आपात लैंडिंग हुई। सभी डॉक्टर सुरक्षित हैं।

Post navigation

 छात्राओं के अपहरण का प्रयास, 2 हिरासत में
विवेक अग्रवाल पुनः बने जनरल मर्चेंटस एसोसिएशन के प्रधान

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home