Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

दूध की डेयरी में लगी भीषण आग,दो लोग झुलसे

Byjansamvad bureau

May 15, 2025 #दुर्घटना

अल्मोड़ा। एलआरसाह रोड पर  एक निजी दूध की डेयरी में भीषण आग लग गई। रिहायशी क्षेत्र में आग लगने से अफरा तफरी का माहौल हो गया। आग लगने से पूरी डेयरी जलकर राख हो गयी। फायर ब्रिगेड ने मोके पर पहंुचर आग पर काबू पाया। इस अग्किांड में दो लोग झुलसे है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
अल्मोड़ा के एलआरसाह रोड पर गोपाल सिंह सांगा की दूध की डेयरी में दूध लेने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई थी। इस दौरान अचानक डेयरी में आग लग गई। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर से गैस लीक होना बताया का रहा है। आग लगने से डेयरी मालिक गोपाल सिंह सांगा और उनका पुत्र रविन्द्र आग को बुझाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वह आंशिक रूप से झुलस गए। जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
इधर आग लगने की सूचना मिलने पर फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बामुश्किल आग पर काबू पाया गया। आग की लपटे इतनी विकराल थी कि दुकान के ऊपर हिस्से तक पहुंच गई। आग की विभीषिका को देखते हुए इसे बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की तीन गाड़िया मौके पर पहुंची।
एफएसओ ने बताया कि इस आग लगने की दौरान दुकान मालिक सहित एक और झुलस गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। दुकान में रखा सभी समान पूरी तरह जल कर खाक हो गया है। इधर जिला अस्पताल के पीएमएस एचसी गढ़कोटी ने बताया गोपाल सिंह सांगा 37 प्रतिशत और उनका पुत्र रविन्द्र 20 प्रतिशत तक झुलसे हैं। उनका उपचार किया जा रहा है।

Post navigation

युवक का शव बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मिला
प्रशासन ने अवैध रूप से काटे गए प्लाट किए ध्वस्त

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home