Skip to content
  • Sat. Jul 25th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

उत्तराखंड के मदरसों में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ेंगे छात्र

Byjansamvad bureau

May 20, 2025 #ऑपरेशन सिंदूर

देहरादून। उत्तराखंड के तमाम मदरसों में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में पढ़ाया जाएगा. मदरसों में तालीम ले रहे छात्र-छात्राओं को बताया जाएगा कि कैसे हमारे सैन्य बलों ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर पहलगाम का बदला लिया था। यह पहल उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी की ओर से शुरू की जा रही है। हाल ही में उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और शिक्षाविदों के साथ मुलाकात की थी। जिसके बाद यह फैसला लिया गया।
दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर लौटे मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि उत्तराखंड के सभी मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को सैनिकों की शौर्य गाथा के बारे में बताया जाएगा। आने वाले समय में सभी मदरसा बोर्ड के सिलेबस में पूरा एक चौप्टर ऑपरेशन सिंदूर के बारे में होगा, जिसमें ये बताया जाएगा कि कैसे इस ऑपरेशन की शुरुआत हुई और कैसे हमारे सैनिकों ने पाकिस्तान के मंसूबों एवं आतंकियों को पूरी तरह से नेस्तनाबूद किया। यह बात रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी बता चुके हैं। उत्तराखंड मदरसा शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी का कहना है कि हमारे सुरक्षा बलों के शौर्य की कहानी बच्चे पढ़ेंगे तो उनमें देशभक्ति का जज्बा और बढ़ेगा। हाल ही में उन्होंने सभी शिक्षाविदों से मुलाकात कर यह निर्णय लिया है कि ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी से बच्चों को रूबरू करवाया जाएगा। जल्द ही मदरसा बोर्ड इस दिशा में काम करने जा रहा है। अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड पहला राज्य होगा, जहां पर ऑपरेशन सिंदूर को शिक्षा के माध्यम से बच्चों को बताया जाएगा।

Post navigation

वित्त आयोग के अध्यक्ष व् सदस्य पहुंचे केदारनाथ धाम
उत्तराखंड: कैनाइन डिस्टेंपर सक्रमण से 200 से ज्यादा डॉग्स बीमार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home