Skip to content
  • Sun. Mar 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था संतुलित, वित्त आयोग की टीम ने जताया संतोष

Byjansamvad bureau

May 19, 2025 #प्रसंग में


राज्य को मिलने वाली आर्थिक सहायता में वृद्धि के आसार


देहरादून। 16वें वित्त आयोग की टीम के साथ सोमवार को राज्य के अधिकारियों के साथ राज्य के ढांचागत विकास और राज्य को मिलने वाली केन्द्रीय आर्थिक सहायता तथा केन्द पोषित योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की गयी। जिसमें वित्त आयोग ने राज्य की आर्थिक स्थिति व विकास योजनाओं के बीच संतुलन पर संतोष व्यक्त किया।
आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में उत्तराखण्ड पहुंची 16वें वित्त आयोग की टीम द्वारा केन्द्रीय करो में उत्तराखण्ड राज्य की हिस्सेदारी को बढ़ाने राज्य की केन्द्र पोषित योजनाओं की स्थिति तथा उसके बजट का आकार और वित्तीय घाटे की समीक्षा की गयी। आयोग के अध्यक्ष द्वारा ओवर आल स्थिति का नियंत्रण में होने तथा संतुलित होने की जानकारी देते हुए कहा गया कि राज्य की आर्थिक विकास दर और ढांचागत सुधारों के बीच चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है। उन्होने राज्य के राजकोषीय घाटों में निरंतर हो रही वृद्धि को नियंत्रित करने की बात कहते हुए कहा कि विकास की गति को बनाये रखने के लिए राज्य सरकार की आय में आय में वृद्धि और टेक्स के बोझ को कम किया जाना चाहिए जिससे आम आदमी की रोजमर्रा की जिन्दगी प्रभावित न हो।
उल्लेखनीय वित्त आयोग द्वारा इस समीक्षा के आधार पर राज्य को विभिन्न योजनाओं के अंर्तगत मिलने वाली केन्द्रीय योजनाओं में राज्य की हिस्सेदारी भी इसी से तय होती है तथा राज्य की हिस्सेदारी भी इसी से तय होती है। तथा राज्य की जरूरतों का खाका तैयार किया जाता है। इस बैैठक के बाद जो फैसले लिये जायेगें वह एक अप्रैल 2026 से लागू होगें। राज्य को किस मद में कितने धन की जरूरत होगी तथा राज्य को मिलने वाली विशेष सहायता कितनी होगी। राज्य और केन्द्र की योजनाओं में भागीदारी से लेकर अन्य तमाम मद जैसे ग्रीन बोनस जिसकी मांग राज्य सरकार द्वारा लम्बे समय से की जा रही है आदि तमाम अहम मुद्दो पर फैसला किया जायेगा। योजनागत व्यय को बढ़ाने और कम करने का आधार भी क्या हो सकता है जैसे मुद्दे अहम है राज्य के अधिकारियों ने इसके लिए पूर्व तैयारी की थी। देखना होगा वह केन्द्रीय आयोग की अपनी बातों से कितने सहमत कर पाते है बैठक में मुख्यमंत्री धामी के अलावा मुख्य सचिव सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Post navigation

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ का भव्य आयोजन
टिहरी: अनियंत्रित होकर मकान के ऊपर गिरी यात्रा बस,कई घायल

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home