Skip to content
  • Thu. Sep 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

बजट सत्रःभू-कानून को लेकर पूर्व विधायक ने किया विधानसभा के बाहर हंगामा

Byjansamvad bureau

Feb 18, 2025 #उत्तराखंड बजट सत्र


देहरादून। मंगलवार से शुरू हुए बजट सत्र के पहले दिन पूर्व विधायक भीमलाल आर्या अचानक सभी बैरिकेटिंग पार कर विधानसभा के गेट पर पहुंच गए जहां पर उन्होंने भू कानून को लेकर नारेबाजी की जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए।
उत्तराखंड में भू कानून को लेकर चल रही चर्चा पर सिसायत गर्मा गई है। इसका असर विधानसभा सत्र के पहले दिन देखने को मिला, जहां पर थराली से पूर्व विधायक भीमलाल आर्या अचानक विधानसभा के गेट पर पहुंच गए. उनके साथ एक और समर्थक ने विधानसभा के मुख्य गेट पर पहुंचकर भू कानून को लेकर नारेबाजी की। अचानक सभी बैरिकेटिंग पार करके विधानसभा के मुख्य गेट पर पहुंचे भीमलाल आर्या के हंगामे के बाद सुरक्षा कर्मियों के हाथ पांव फूल गए. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने पूर्व विधायक भीमलाल आर्या और उनके साथ मौजूद एक और समर्थक को रोकने की कोशिश की। लेकिन उसके बावजूद भी लगातार भीमलाल आर्या और उनके समर्थक नारेबाजी करते रहे. इसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा उन्हें जबरन पड़कर पुलिस की गाड़ी में बैठा लिया गया। इस दौरान पूर्व विधायक भीमलाल आर्या उत्तराखंड में सख्त भू कानून की मांग करते रहे. कुल मिलाकर यह विधानसभा की सुरक्षा में लगी पुलिस के लिए भी बड़ी चुनौती बन गया। क्योंकि विधानसभा के मुख्य गेट से पहले भी कई बैरिकेडिंग पुलिस द्वारा की गई हैं और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। ताकि कोई भी प्रदर्शनकारी विधानसभा तक ना पहुंच पाए। लेकिन उसके बावजूद भी पूर्व विधायक भीमलाल आर्या विधानसभा मुख्य गेट तक पहुंचे और उन्होंने वहां पर प्रदर्शन किया. हालांकि कुछ देर के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिय\

Post navigation

आतंक का पर्याय बन चुके बाघ को वन विभाग ने किया ट्रेंकुलाइज
दूसरे दिन  सदन में प्रीपेड मीटर को लेकर विपक्ष का हंगामा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

Sep 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Sep 18, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

September 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home