Skip to content
  • Mon. Sep 7th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पुलिस मुठभेड में पंचायत में गोली चलाने का आरोपी घायल,गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

May 12, 2025 #प्रसंग में

रूड़की 12 मई: देर रात रुड़की में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को  उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार  पकड़ा गया बदमाश सालियर गांव में हुए गोलीकांड का आरोपी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते दिनों रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सालियर गांव में एक पंचायत के दौरान गोली चलने की घटना सामने आई थी, जिसमें नईम नाम का युवक घायल हुआ था। घायल युवक ने पुलिस को बताया था कि गोली रोहित राणा नाम के एक युवक ने चलाई है और रोहित बाबू हत्याकांड में आरोपी रह चुका है। साथ ही ये भी बताया गया था कि रोहित हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।
गंगनहर कोतवाली पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सालियर और रुड़की के बीच में तलाशी अभियान चला रही थी। इसी दौरान गंगनहर पुलिस को बाइक सवार एक युवक आता दिखाई दिया, जब पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वो बाइक मुडाकर भागने लगा, इसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस की गोली लगने से युवक घायल हो गया। युवके घायल होने पर पुलिस ने उसे धर दबोचा।
 पुलिस की मानें तो घायल का नाम रोहित पुत्र महावीर सिंह निवासी करौंदी, भगवानपुर (हरिद्वार) है। वहीं, घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। उधर, घटना की जानकारी पाकर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और सीओ रुड़की नरेंद्र पंत ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और फिर अस्पताल में भी बदमाश से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाश के ऊपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।

Post navigation

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा मानसखंड मंदिर माला मिशनरू मुख्यमंत्री
भाई बहन को डिजिटल अरेस्ट करने का आरोपी गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home