Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

65 हुड़दंगी शराबी पुलिस हिरासत में

Byjansamvad bureau

Mar 1, 2025 #प्रसंग में

नैनीताल 1 मार्च: ऑपरेशन रोमियो के तहत पुलिस मनचलों समेत सार्वजनिक और खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस ने 65 शराबियों को हिरासत में लिया है। सभी शराबी पुलिस के आगे गिड़गिड़ाते नजर आए। बहरहाल पुलिस ने सभी का चालान कर 19,500 रुपए का जुर्माना वसूला है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग और महिलाओं पर छीटाकशी करने वाले पुलिस के रडार पर थे। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने हल्द्वानी, आवास विकास कॉलोनी, टीपी नगर, मंडी क्षेत्र, नैनीताल रोड, वर्कशॉप लाइन, ठंडी सड़क, सुभाष नगर, मुखानी क्षेत्र और आरटीओ रोड में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीने, पिलाने और हुड़दंग मचाने वाले 65 अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया। सभी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 19,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
पुलिस टीम में सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ भवाली सुमित पांडे, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव, मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता, एसएसआई रोहिताश सागर, हल्द्वानी कोतवाली के पुलिस स्टेशन प्रभारी के अलावा भारी पुलिस फोर्स के बीच में कार्रवाई की गई है।
एसएससी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि ऑपरेशन रोमियो के तहत पुलिस ने 65 शराबियों को हिरासत में लिया है। साथ ही सभी शराबियों का चालान किया गया है और 19,500 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

Post navigation

पब्लिक प्लेस में जाम छलकाने वाले 65 हिरासत में
बीआरओ मजदूरों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन दूसरे दिन भी जारी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home