Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

गहरी खाई में गिरा पिकअप वाहन, एक की मौत, एक गंभीर

Byjansamvad bureau

April 21, 2025 #प्रसंग में

पौड़ी 21 अप्रैल: सरिया और सीमेंट ले जा रहा एक पिकअप वाहन  राजस्व क्षेत्र धुमाकोट में ग्राम मटियारा (भटेरा) के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्तिय की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल का हॉस्पिटल में उपचार किया जा रहा है।
पौड़ी जिले में एक पिकअप आज अनियंत्रित होकर लगभग 180 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से  घायल चालक भूपेंद्र सिंह (उम्र 56 वर्ष) पुत्र छ्वान सिंह निवासी ग्राम परकंडाई (धुमाकोट) को प्राथमिक उपचार के बाद धुमाकोट अस्पताल से रामनगर रेफर किया गया है। हादसे में विनोद सिंह रावत (उम्र 40 वर्ष) पुत्र खुशाल सिंह, निवासी ग्राम अपोलो (धुमाकोट) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

Post navigation

कोई नदी नाला चौक न दिखे, 15 मई तक नगर निगम कराए सभी नदी, नालों, नालियों की सफाईः डीएम
फरार चल रहा कैदी मुठभेड़ में घायल

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home