Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पिकअप वाहन खाई में गिरा, तीन की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Byjansamvad bureau

Apr 14, 2025 #हादसा

14 अप्रैल 2025, उत्तरकाशी, सोमवार सुबह यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप एक पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरने के बाद यमुना नदी में समा दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। जिन्हे रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन देहरादून जिले के विकासनगर से परचून का सामान लेकर उत्तरकाशी के मोरी जा रहा था। पिकअप वाहन  यमुनोत्री हाइवे पर चामी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो कर यमुना में समा गया। इस सड़क हादसे में वाहन चालक सहित तीन लोगों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ, नौगांव और डामटा की पुलिस ने वाहन से छिटक कर खाई में पड़े शवों को रेस्क्यू करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेज दिया है।
 सड़क दुर्घटना  सोमवार सुबह करीब सात बजे हुई। पिकअप वाहन में सवार वाहन चालक नौशाद पुत्र नूर मोहम्मद उम्र 25 वर्ष, परवीन जैन पुत्र चमन लाल उम्र 45 वर्ष, अजय शाह पुत्र बरगीनाथ उम्र 30 वर्ष की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक जीवनगढ़ विकासनगर के रहने वाले थे।
 थानाध्यक्ष पुरोला मोहन सिंह कठैत ने बताया कि-तीनों लोगों की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हुई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी नौगांव भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Post navigation

प्राइवेट स्कूलों की मनमाने शुल्क के खिलाफ कठोर कानून बनाने की मांग
15 मई तक हरहाल में पूर्ण हो मसूरी-किमाड़ी मोटर मार्ग कार्यः डीएम

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home