Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के बयान से आक्रोश बढ़ा, पुतला फूंका

Byjansamvad bureau

Apr 4, 2025 #प्रसंग में

4 अप्रैल 2025, हरिद्वार, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स के बयान के बाद गुस्साये लोगों ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का पुतला फूंक नारेबाजी की। साथ ही रूड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नाम ज्ञापन प्रेषित किया।
 जुमे की नमाज के बाद पिरान कलियर के युवा और बुजुर्ग इक्कट्ठा होकर पीपल रोड पहुंचे और उन्होंने उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष का पुतला फूंककर नारेबाजी की। वक्फ बिल का विरोध करने वाले मुसलमानों पर शादाब शम्स ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वक्फ बिल का विरोध करने वाले मुस्लिम सगठन ओर विपक्ष बिल के बहाने मुसलमानों को बहकाने का काम कर रहे हैं। उनके इस बयान के बाद मुसलमानों में उनके खिलाफ आक्रोश उत्पन्न हो गया हैं और उनके पुतले फुकर विरोध किया हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने मुस्लिम समुदाय की भावनाए आहत की हैं। उन्होंने मीडिया में एक बयान दिया कि जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नहीं वो मुसलमान नहीं। उन्होने कहा कि हम भारतीय मुसलमान है और देश के प्रधानमंत्री का बहुत ही मानकृसम्मान करते है और शादाब शम्स कोई मुफ्ती या मुस्लिम समाज में उलेमा नहीं है। वह तय नही करेगे की मुसलमान कौन मुसलमान है कौन नहीं है। उन्होंने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स के बयान को मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत करने वाला बताया हैं और शादाब शम्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की हैं।

Post navigation

खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख
सीएम धामी ने किया जागेश्वर प्रसादम का शुभारंभ

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home