Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

खेत में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख

Byjansamvad bureau

Apr 4, 2025 #हादसा

4 अप्रैल 2025, हल्द्वानी, हल्दूचौड़ में गेहूं के खेत के  भीषण आग की चपेट में आने से फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर बमुश्किल काबू पाया। इस अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन किसान के नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज ग्राम बमेठा बांगर खीमा निवासी काश्तकार गोविंद सिंह  के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। मौके पर पहंुचे स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, किन्तु आग विकराल होने के चलते दमकल की गाड़ी को मौके पर बुलाया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग पर भी काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग अधिक होने के चलते काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया। खेत में आग लगने से किसान को काफी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि काश्तकार का करीब 2 एकड़ में बोई फसल पूरी तरह से जलकर राख हो गई। यह भी बताया जा रहा है कि गेहूं के खेत के पास से बिजली का तार गुजर रहा था। जिसके चलते तार में चिंगारी निकलने से गेहूं के खेत में आग पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से काश्तकार की नुकसान की भरपाई की मांग की है। दमकल विभाग के अधिकारी मनिंदर पाल सिंह का कहना है कि लगने के कारण की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टिया शार्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। वहीं जिला प्रशासन किसान के नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।

Post navigation

कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिरी, महिला की मौत
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के बयान से आक्रोश बढ़ा, पुतला फूंका

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home