Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

शौहर ने दिया तीन तलाक, डिप्रेशन में आई पत्नी ने लगाई गंगनहर में छंलाग, तलाश जारी

Byjansamvad bureau

April 3, 2025 #प्रसंग में

3 अप्रैल 2025, हरिद्वार, जिले के रुड़की में तीन तलाक देना शौहर को भारी पड़ गया। शौहर द्वारा बीवी को दिए गए तीन तलाक के बाद बीवी ने गंगनहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही गंगनहर में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। महिला की तलाश के लिए गंगनहर में तीसरे दिन भी सर्च अभियान चलाया। किन्तु महिला का कुछ पता नही चल सका। इस मामले में पुलिस ने महिला के शौहर समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव निवासी खुशनूद नामक व्यक्ति ने सहारनपुर निवासी साजिया नाम की एक युवती को धोखा देकर 9 वर्ष पूर्व निकाह किया था। आरोप है कि युवती का शौहर खुशनूद पहले से ही निकाहशुदा था। इस बात की जानकारी खुशनूद ने साजिया से छिपाई थी। जब साजिया को इस बात की जानकारी लगी, तो उसने इसका विरोध किया। इस पर खुशनूद ने साजिया के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद साजिया खुशनूद के घर पहुंची तो शौहर ने उसको तीन तलाक दे दिया। साथ ही अपने परिजनों के साथ मिलकर साजिया के साथ मारपीट कर दी और उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि साजिया शौहर से तीन तलाक मिलने पर डिप्रेशन में आ गई। तीन तलाक से परेशान होकर साजिया मंगलवार शाम गंगनहर में कूद गई। बताया गया है कि निकाह के बाद से उनके तीन बच्चे हैं। वहीं पुलिस के द्वारा साजिया की गंगनहर में तलाश की जा रही है। 

Post navigation

संरक्षित पशु को काटने के आरोप में छह गिरफ्तार
कार अनियंत्रित होकर शक्ति नहर में गिरी, महिला की मौत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home