Skip to content
  • Fri. Oct 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

मुठभेड़ के बाद वांछित बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

Byjansamvad bureau

April 2, 2025 #प्रसंग में

2 अप्रैल 2025, देहरादून, पुलिस ने गौकशी के मामलों में वांछित शातिर बदमाश एहसान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पंद्रह हजार के इनामी एहसान (22) की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। मुठभेड के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए विकासनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सहसपुर क्षेत्र के तिमली धर्मावाला के पास पुलिस तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोका गया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीमों ने उसका पीछा किया, जिसके बाद तिमली के जंगल में बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिससे बदमाश के पैर में गोली लग गई।मुठभेड़ में घायल बदमाश को विकासनगर के अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंचे देहरादून एसएसपी और एसपी विकासनगर ने अस्पताल में अधिकारियों से घटना की जानकारी ली।  बदमाश एहसान गौकशी के कई मामलों में शामिल रहा है। वह देहरादून के क्लेमेंट टाउन थाने में वांछित था, साथ ही हरियाणा के कुरुक्षेत्र में भी उस पर मामले दर्ज हैं। विकासनगर और पुरूवाला (सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) में हुई गौकशी की घटनाओं में भी वह शामिल था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित 18 से अधिक मामले दर्ज हैं। रायपुर में हुई गौकशी की घटना में भी उसका नाम सामने आया है।पुलिस ने बदमाश के पास से एक मोटरसाइकिल, 12 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की संगठित आपराधिक गतिविधियों पर जल्द ही पूरी तरह लगाम लगाई जाएगी।

Post navigation

मुख्य सचिव ने दिये सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने के निर्देश
चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए बैठक का आयोजन

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027-देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी

October 22, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027-देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

 सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाने की पहल

October 22, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home