Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, महिला की मौत, पांच अन्य गंभीर

Byjansamvad bureau

March 28, 2025 #दुर्घटना

28 मार्च 2025, रुद्रपुर, एक स्कॉर्पियो कार पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना क्षेत्र  में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को किच्छा सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। जहां पर चार घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो पिथौरागढ़ से मुरादाबाद जा रही है। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 9.45 बजे सूचना मिली कि पुलभट्टा थाना क्षेत्र के शंकर फार्म के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो नहर में गिर गई। सूचना पर तत्काल मौके पर थाना पुलिस पहुंची और कार में बैठे 6 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर किच्छा अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बबीता नाम की महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक बबीता पति और अन्य लोगों के साथ अपने मायके मुरादाबाद जा रही थी। हाल ही में मृतका के भाई का देहांत हुआ था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। साथ ही मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post navigation

जीवन रक्षा समिति के निर्णय, अपने-आप में परिपूर्णः डीएम
आनंद वर्धन बने उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

दिव्यांग विद्यार्थियों के सपनों को मिली नई उड़ान

October 22, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विधानसभा चुनाव-2027-देहरादून में 23 अक्टूबर से ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी

October 22, 2026 rawat sanjay

You missed

 सरकारी योजनाओं एवं सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं को ग्रामीणों तक पहुँचाने की पहल

October 22, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home