Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जीवन रक्षा समिति के निर्णय, अपने-आप में परिपूर्णः डीएम

Byjansamvad bureau

Mar 28, 2025 #प्रसंग में

28 मार्च 2025, देहरादून, जिलाधिकारी सविन बसंल ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति, जीवन रक्षा  के सामान्तर है, जो निर्णय इस घड़ी में हो गया, वह अन्तिम हैं जो लागू माना जाए।
शुक्रवार को यहां जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता एसएसपी की उपस्थिति में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जहां सड़क सुरक्षा हेतु रखे गए प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान करते हुए मौके पर फंड स्वीकृत किए गए वहीं सख्त निर्देश दिए गए कि सड़क सुरक्षा समिति लाए गए प्रस्तावों पर त्वरित कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति, जीवन रक्षा  के सामान्तर है, जो निर्णय इस घड़ी में हो गया, वह अन्तिम हैं जो लागू माना जाए। उन्होंने अधिकारियों को कड़े शब्दों में कहा कि  दिखाते हैं, कराएंगे, की प्रवृत्ति से बाज आए, सुरक्षा समिति इतिश्री नही है। उन्होंने कहा कि जीवन रक्षा समिति के निर्णय, अपनेकृआप में परिपूर्ण, किसी भी अन्य एजेंसी या प्राधिकारी की सभी अगरकृमगर अमान्य हैं। सड़क सुरक्षा समिति ने स्पीड ब्रेकर, डिवाइडर, ट्रेफिक लाईट, लगाने तथा समिति द्वारा यातायात को बाधित करने तथा दुर्घटना संभावित वाले स्थानों पर चिन्हित  खम्बे, ट्रांस्फारमर्स व 4 वाईन शॉप अनिवार्यतः हटाये जाएगें। खराब कैमरों पर एचपी को पेनल्टी लगाई तथा  पीआईयू को टाइम अल्टीमेटम दिया गया। खराब कैमरों पर एचपी को पेनल्टी लगाई तथा  पीआईयू को टाइम अल्टीमेटम दिया गया। सड़क सुरक्षा समिति के आदेशों की अवेलना पर सम्बन्धित एचओडी  सुप्रीम कोर्ट प्रर्वतन समिति के गुनेहगार होंगे, यह बात जहन में रखे अधिकारी।  एनएच को आशारोड़ी पर 25 अपै्रल तक हाईमास्क लाईट, लगाने के कड़े निर्देश भी दिए। बैठक में एसपी यातायात ने पुलिस के सभी कैमरे स्मार्ट कन्ट्रोलरूम से लिंक होने पर डीएम का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने 22 स्थानों पर दुर्घटना के कारक बनते विघुत पोल शिफ्ट करने के निर्देश यूपीसीएल के अधिकारियों को देते हुए कहा कि अगली बैठक से पूर्व सुधार दिखना चाहिए। डीएम ने पुलिस एवं परिहवन विभाग के अधिकारियों को ओवर स्पीड पर निंरतर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किमाड़ी मोटर मार्ग के सुधारीकरण तथा यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु प्रस्ताव आते ही फंड की स्वीकृति प्रदान की गई। जहां किमाड़ी मोटर मार्ग सुधार को 40 लाख तथा पुलिस को यातायात सुधार के विघुत पोल शिफ्ट, लेफ्टटर्न फ्री, पुलिस बूथ शिफ्ट, सर्विस लेन, स्लीप वे निर्माण, डिवाईडर रिकृ डिजाईन आदि कार्यों को मौके पर स्वीकृति 10 लाख फंड की स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा, डिवाईडर, यलो पटृी, स्पीड डिस्प्ले बोर्ड, टोल बेरियर से  पहले स्पीडब्रेकर, आदि समुचित कार्य मानक के अनुरूप किये जाएं। डीएम ने कहा कि यहीं नही अन्य संवेदनशील स्थानों पर चकराता रोड, राजपुर रोड, एफआरआई के समीप, प्रेमनगर, पंडिवाड़ी आदि स्थलों पर भी सुरक्षित यातायात हेतु समिति के द्वारा लिए गए तत्कालिक निर्णय के अनुरूप युद्धस्तर पर कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। कहा कि सड़क सुरक्षा के कार्य हेतु बजट की कमी नही, हीला हवाली बर्दाश्त नही की जाएगी। कार्य की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए खनन न्यास से धनराशि दी जाएगी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, एसपी यातायात लोकजीत सिहं, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, अधिशाी अभियंता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, संभागीय परिवहन अधिकारी शैलेष तिवारी, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

सरकारी भूमि पर बनी मजार पर चला बुल्डोजर
अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, महिला की मौत, पांच अन्य गंभीर

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home