Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

पड़ोसी के घर की घंटी बजाने वाले बच्चे पर बवाल, दो लोग घायल

Byjansamvad bureau

March 25, 2025 #दुर्घटना

25 मार्च 2025, हरिद्वार, रूड़की के इमली रोड पर बच्चे के पड़ोसी के मकान की बार-बार घंटी बजाने के कारण दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिससे दोनो पक्षों के दो लोग घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम बच्चों की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लात घूंसे और लाठी डंडे चले। जिससे मौके पर हंगामा और अफरातफरी मच गई। इस मारपीट में फिरोज और दूसरे पक्ष की शहजादी पत्नी मेहरबान घायल हुए हैं। आसपास के लोगों द्वारा दोनों ओर से घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार हुआ है।
बताया जा रहा है कि इमली रोड़ निवासी मेहरबान का पुत्र जुबैर बार बार फिरोज के मकान की बैल बजा रहा था जिसे कई बार मना किया गया लेकिन वह नहीं रुका। आरोप है कि इसी को लेकर फिरोज पुत्र यामीन गुस्से से आग बबूला हो गया और उसने मेहरबान के घर पर पहुंचकर उसकी पत्नी शहजादी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि फिरोज के साथ बाबर और सोनू भी थे जिन्होंने शहजादी के साथ मारपीट की। इस मारपीट में फिरोज और शहजादी घायल हुए हैं। फिलहाल दोनों का उपचार रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Post navigation

सर्वश्रेष्ठ कृषकों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित
 तीस मार्च से शुरू होंगे नवरात्रि, इसी दिन शुरू होगा हिंदू नव वर्ष

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home