Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेजी से पूरी करें: धामी सीएम धामी ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

Byjansamvad bureau

Mar 10, 2025 #चारधाम यात्रा

10 मार्च 2025, देहरादून, उत्तराखंड सरकार द्वारा 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों पर आज एक हाई लेवल बैठक सचिवालय में आयोजित की गई। जिसमें पंजीकरण से लेकर दर्शन की व्यवस्थाओं पर गंभीर चिंतन मंथन किया गया।
सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मुख्य सचिव से लेकर अन्य तमाम विभागों के सचिव एवं कुमाऊं तथा गढ़वाल मंडल के कमिश्नर व सभी जिलों के जिला अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यात्रा को लेकर अब तक की गई तैयारियों की विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई तथा अधिकारियों को समय पूर्व तैयारियों को पूरा करने के दिशा निर्देश जारी किए गए। उन्होंने कहा कि बीते साल के अनुभवों के आधार पर तैयारियों को समय से पूरा कर ले जिससे यात्रा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्थाओं का सामना न करना पड़े।
धामों में यात्रियों की सीमा निर्धारण करने पर भी चिंतन किया गया धामों की क्षमता से अधिक एक दिन में अधिक यात्री न पहुंचे। पिछले साल जहां ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन न मिलने के कारण लोगों को हरिद्वार और ऋषिकेश में कई कई दिनों तक इंतजार में गुजारने पड़े थे। वही धामों में अधिक संख्या में यात्रियों की पहुंचने से अव्यवस्थाएं फैल गई थी यात्रियों को पड़ावों पर रोकने की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा गया है कि धामों की क्षमता से अधिक यात्रियों को रोकने के पुख्ता इंतजाम किया जाए। होल्डिंग प्वाइंटों पर यात्रियों को रोकने ठहरने की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए।
ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था के साथकृसाथ यात्री सुविधाओं पर भी चर्चा की गई वहीं यात्रा के दौरान यात्रियों से अधिक सेवा शुल्क वसूलने से लेकर उनके साथ हवाई सेवाओं में होने वाली ठगी तथा उत्पीड़न को रोकने से लेकर तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी। मुख्यमंत्री धामी की सख्त हिदायत है कि बीते साल हुई गलतियों को दोबारा नहीं दोहराया जाए। तथा समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। बैठक में मौसम के बदलाव के कारण तैयारियों को पहले से ही विलंब होने की बात भी सामने आई।

Post navigation

क्रिकेट ट्राफी में सट्टा लगाने वाले तीन गिरफ्तार
38 जवानों को मैन ऑफ द मंथ के सम्मान से किया सम्मानितआग लगने की घटना पर लोगों को सकुशल बचाने पर 3 आमजन भी हुए सम्मानित

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home