Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सिद्धार्थ अग्रवाल फिर बने भाजपा महानगर अध्यक्ष

Byjansamvad bureau

Mar 10, 2025 #प्रसंग में

9 मार्च, 2025, देहरादून, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड संगठन पर्व के अंतर्गत अपने सभी 18 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है। महानगर देहरादून में जिला चुनाव अधिकारी प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी के द्वारा महानगर अध्यक्ष पद पर सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल को पुनः महानगर का अध्यक्ष घोषित किया गया। महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने सभी शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का धन्यवाद किया।
इसके अलावा  मंच पर उपस्थित उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी प्रदेश चुनाव अधिकारी विधायक खजानदास विधायक विनोद चमोली उमेश शर्मा सवित कपूर पूर्व मेयर सुनील उनियाल सहित मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों समेत जनता व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
उमेश अग्रवाल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने मुझ पर पुनः विचार कर यह जिम्मेदारी सौंपी है, मैं पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों से भी अधिक जोश के साथ संगठन की पूर्ण निष्ठा के साथ सेवा करूंगा। मैं अपने महानगर के सभी पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष का भी धन्यवाद देता हूं कि आपके द्वारा अपना अमूल्य वोट देकर आप लोगों ने मुझे पुनः सेवा करने का मौका दिया है। मैं भारतीय जनता पार्टी का एक सेवक बनकर बताए गए दिशा निर्देश अनुसार संगठन को आगे बढ़ते हुए राष्ट्र प्रथम द्वितीय संगठन अंतिम स्वयं के मंत्र को आगे बढ़ने का काम करूंगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, अजीत चौधरी, डॉ आदित्य राजकुमार, राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, संध्या थापा, बबीता सहोत्रा, संतोष सेमवाल, विजेंद्र थपलियाल, सुरेंद्र राणा, हरीश डोरा, संदीप मुखर्जी, गोविंद मोहन, देवेंद्र पाल, राजेश कंबोज, विनोद शर्मा, मोहित शर्मा, उमा नरेश, प्रदीप कुमार, अक्षर जैन, विपिन खंडूरी, आशीष शर्मा, शाकूल उनियाल, मनीष पाल, बलदेव नेगी, कमली भट्ट, अर्चना बागड़ी, सुषमा, कमलेश रमन, यासमीन आलम, देवेंद्र बिष्ट, पारस गोयल, तरुण जैन आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शुभकामनाएं देते हुए उपस्थित रहे।

Post navigation

आतिशबाजी बनाने वाले घर में विस्फोट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
युवक को गोली मारने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home