Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने उत्तराखंड को दिलाया गोल्ड मेडल

Byjansamvad bureau

Mar 10, 2025 #प्रसंग में

9 मार्च, 2025, पिथौरागढ़, जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रहे पांचवें चरण के खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में उत्तराखंड की स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
आज यहां जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग में चल रहे पांचवें चरण के खेलो इंडिया नेशनल विंटर गेम्स में उत्तराखंड की स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसकी सूचना मिलते ही उत्तराखंड में खुशी की लहर व्याप्त है। पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के गूंजी गांव की बेटी स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक हासिल कर उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। गुलमर्ग में चल रही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेजबान जम्मू कश्मीर सहित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, भारतीय सेना, आईटीबीपी सहित अन्य राज्यों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। इवेंट्स में ही उत्तराखंड राज्य के लिए वादिये कश्मीर से अच्छी खबर आई है। दरअसल, आज सुबह सबसे पहले हुए स्की पर्वतारोहण इवेंट में महिला वर्ग में उत्तराखंड की अंतराष्ट्रीय स्की माउंटेनियर एथलीट स्नो गर्ल के नाम से मशहूर मेनका गुंज्याल ने एक बार फिर से गुलमर्ग की बर्फीली वादियों में पहाड़ का लोहा मनवाते हुए स्प्रिंट स्पर्धा का महिला वर्ग का गोल्ड मेडल जीतकर जम्मू कश्मीर में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। आज पहले दिन उत्तराखंड के नाम एक स्वर्ण पदक आने के कारण अन्य एथलीटों से भी तमगे की बड़ी उम्मीदें है। एडवेंचर एसोसिएशन ऑफ जोशीमठ के अध्यक्ष और अंतराष्ट्रीय स्कियर विवेक पंवार ने भी सीमांत पहाड़ नेशनल विंटर गेम्स में प्रतिभाग कर रही प्रतिभाओं से उत्तराखंड को बहुत उम्मीदें है। स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर नई उम्मीदें जगा दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवाने वाली मेनका गुंज्याल की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड में खुशी का माहौल है। इससे पूर्व भी स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर चुकी है। खासतौर पर पिथौरागढ़ जनपद के लिए यहां एक बड़ी उपलब्धि है। सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया के निदेशक जगत मर्ताेलिया का कहना है कि स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने धारचूला तथा मुनस्यारी विकासखंड के विभिन्न विघालयों में विघार्थियों के कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में भाग लिया था। मेनका आज भी अपनी माटी से जुड़ी हुई है। यह प्रेरणा अन्य प्रतिभाओं को भी लेनी चाहिए।

Post navigation

38 जवानों को मैन ऑफ द मंथ के सम्मान से किया सम्मानितआग लगने की घटना पर लोगों को सकुशल बचाने पर 3 आमजन भी हुए सम्मानित
आतिशबाजी बनाने वाले घर में विस्फोट, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home