Skip to content
  • Tue. May 13th, 2025
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

एलटी भर्ती प्रक्रियाः हाइैकोर्ट ने लगाई चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक

Byjansamvad bureau

Mar 6, 2025 #एलटी_भर्ती


नैनीताल, 6 मार्च, उत्तराखण्ड हाई कोर्ट ने सहायक अध्यापक एलटी की भर्ती प्रक्रिया को चुनौती देती याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ती रविन्द्र मैठाणी की एकलपीठ ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है। मामले में कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर यूके एससीसी से एक सप्ताह में जवाब प्रस्तुत पस्तुत करने को कहा है।
मामले के अनुसार चमोली निवासी नवीन सिंह असवाल सहित अन्य ने याचिका दायर कर कहा कि राज्य सरकार ने सहायक अध्यापक एलटी के 1300 पदों के लिए पूर्व में विज्ञप्ति जारी की थी। जिसकी लिखित परीक्षा 18 अगस्त 2024 को सम्पन्न हो गयी। उसके बाद यूके एसएससी ने दो बार उत्तर कुंजिका जारी की. पहली कुंजिका में जो उत्तर उनके द्वारा दिया गया था, उसे सही माना। इसके बाद एक संसोधित कुंजिका जारी की गई।
इस कुंजिका में उस उत्तर को गलत माना गया। उनका उत्तर गलत होने के कारण वे मेरिट लिस्ट से बाहर हो गए, जो पहले बाहर थे संसोधित उत्तर कुंजिका आने से वे मेरिट लिस्ट में आ गए। अब सरकार इनको नियुक्ति पत्र जारी करने जा रही है। इसलिए इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाये। जिस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर रोक लगा दी है।

Post navigation

उत्तराखंड में विश्व की सबसे ऊंची बंजी जंपिंग होगी शुरूः सुदंरम
साहित्य के नाम पर जारी है सरकारी नौटंकी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

घोड़े-खच्चरों की बीमारी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहीं : डीएम

May 8, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

 केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर धोडे-खच्चरों के संचालन पर रोक जारी

May 8, 2025 jansamvad bureau

You missed

प्रसंग में

सिंदूरी रंग में रंगा बाजारू युद्ध

May 11, 2025 jansamvad bureau
प्रसंग में

शांति का कोई विकल्प नहीं

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

घोड़े-खच्चरों की बीमारी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

May 9, 2025 jansamvad bureau
उत्तराखंड

आपका मन तय नहीं कर सकता कि ऑपरेशन सर्जरी होंगी या नहीं : डीएम

May 8, 2025 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home