Skip to content
  • Fri. Jun 19th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कहीं महानगर अध्यक्ष की उपेक्षा न पड़ जाय भाजपा को भारी

Byrawat sanjay

Jan 3, 2025

देहरादून, 3 जनवरी : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की राजधानी देहरादून में मेयर पद पर सुनील उनियाल गामा का टिकट काट कर सौरभ थपलियाल को इस बार मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है जबकि इस पद के लिए भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की दावेदारी भी प्रबल मानी जा रही थी ।
उत्तराखण्ड में सत्ताधारी पार्टी भाजपा ने सौरभ थपलियाल को राजधानी देहरादून में मेयर पद का प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने वीरेंद्र सिंह पौखरियाल को अपना उम्मीदवार बनाया है। यहां विचारणीय है कि पिछले चुनाव में भाजपा से वरिष्ठ भाजपाई अनिल गोयल और स्वर्गीय उमेश अग्रवाल ने भी दावेदारी की थी। किन्तु इन प्रबल दावेदारों का टिकट काट कर भाजपा ने सुनील उनियाल गामा को अपना प्रत्याशी बना दिया था।

गौरतलब है कि चालीस नये वार्डों को जोड़ने के कारण सुनील उनियाल गामा जीत हासिल करने में कामयाब हुए। किन्तु भाजपा को पुराने साठ वार्डों में भीतरघात का सामना करना पड़ा था। भाजपा के एक बड़ा कैडर वोट का तबका कांग्रेस की झोली में चला गया था। इस बार भी सिद्धार्थ अग्रवाल की दावेदारी को नजरंदाज करने का खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ सकता है इसकी प्रबल संभावना बन रही है।

चर्चा यह है कि शहर में 1989 से भाजपा में जुड़ा कैडर वोट जिसके दम पर स्वर्गीय हरवंश कपूर लगातार जीत हासिल करते रहे थे। उस कैडर वोट में अब निराशा का माहोल है जिसका लाभ कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह पौखरियाल को मिलने की सम्भावना बहुत अधिक बढ़ गई है। यदि भाजपा ने समय रहते कोई आपदा प्रबंधन नहीं किया तो कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पौखरियाल भाजपा को मात देने में कामयाब हो सकते हैं।

Post navigation

मंगसीर की बग्वाळ (दिवाली) अर्थात रिख बग्वाळ।
पल्टन बाजार में सीसीटीवी, पीए सिस्टम का विधिवत् शुभारम्भ

By rawat sanjay

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home