Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई

Byjansamvad bureau

Aug 9, 2024 #उद्योग मित्र समिति

देहरादून, 09 अगस्त: जिलाधिकारी के निर्देशो के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग मित्रों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए तथा सिंगल विंडों सिस्टम के अन्तर्गत वास्तवित स्वीकृति ससमय प्रदान की जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योग मित्रों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करें। ईएसआईसी हॉस्पिटल हेतु छरबा में भूमि मिलने, औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में पार्किंग व्यवस्था भूमि स्वीकृति तथा आगणन बनाये जाने, औद्योगिक आस्थान विकासनगर में नाली निर्माण, बाउन्ड्रीवाल, स्ट्रीट लाईट कार्यों प्रस्ताव तैयार होने तथा अधिकतर पूर्व मागों के निस्तारित होने, आद्यौगिक क्षेत्र मौहब्बेवाला सड़कों एवं नालियों के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत होेने, राजकीय आद्यौगिक आस्थान लांघारोड की भूमि का डिमार्केशन होने आदि कई के निस्तारण किये जाने पर पर सम्बन्धित विभागों बधाई दी।
मुख्य विकास अधिकारीने उद्योग मित्रों द्वारा लालपुल से औद्यागिक आस्थान मार्ग पर अतिक्रमण हटाने तथा पुलिया निर्माण के प्रस्ताव पर एमडीडीए, नगर निगम को कार्यवाही के निर्देश दिए। आद्यौगिक क्षे, सेलाकुई से बाहर की सड़क के गढ्ढो भरने के कार्यवाही हेतु  सीडा, नगर पंचायत सेलाकुई, तथा महाप्रबन्धन जिला उद्योग केन्द्र को निरीक्षण करते हुए वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। उद्योग मित्रों द्वारा औद्योगिक आस्थानों बार-बार विद्युत कटौती किये जाने की शिकायत पर अवगत कराया गया कि ओवर हेडलाईन से जहां केबल क्षतिग्रस्त हो रखी थी वह बदल दी गई है, वर्तमान में विद्युत व्यवस्था सुचारू है। उन्होंने  विद्युत विभाग को निर्देेशित किया विद्युत कटौती की सूचना औद्योगिक आस्थानों को पूर्व में प्रेषित कर दी जाए। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया जो प्रस्ताव शासन स्तर के हैं उनको समिति की ओर से शासन को प्रेषित किया जाए। उद्योग मित्रों द्वारा उनकी मागों के निस्तारण होने पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी का आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में अपर मुख्य नगर आयुक्त बीर सिंह बुदियाल, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, औद्योगिक ऐसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज गुप्ता, चेयरमैन राकेश भाटिया, कॉर्डिनेटर अनिल मारवाह, कार्डिनेटर पवन अग्रवाल, जलज भाटिया, ऋषिदास, तरूण गोयल अंशुमान गोयल, अधि.अभि यूपीसीएल अरविन्द कुमार, अभियंता जिला पंचायत सहित, नगर निकाय सेलाकुई, एमडीडीए, लोनिवि, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

सम्मान नहीं दे सकते तो मना कर दें मुख्यमंत्री: राज्य आंदोलनकारी
सयुंक्त राज्य आंदोलनकारी मंच ने तय करी आगमी आंदोलन की रणनीति

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home