Skip to content
  • Sun. Sep 6th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण: आंदोलनकारियों के धरने में फूटा आक्रोश

Byjansamvad bureau

Aug 6, 2024 #10% क्षैतिज आरक्षण

देहरादून, 6 अगस्त: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त मंच ने राज्य आंदोलनकारियों को राज्याधीन सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण और, चिन्हीकरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण की माँग को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना आज छठे दिन भी जारी रहा।
आज धरनास्थल पर पहुंचे पाबौ, पौड़ी गढ़वाल बिशम्बर दत्त खंकरियाल ने कहा कि अब पानी सर के ऊपर जा चुका है अब हम लोगों को भाजपा के नेताओं का सामाजिक बहिष्कार करना शुरू करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री ही झूठ बोल-बोल कर आंदोलनकारियों को गुमराह कर रहें हो तो उनके कारिंदों की तो बात ही क्या करनी।अपनी व्यथा बताते हुए उन्होंने कहा कि वह और उनके साथी कई बार देहरादून आ कर अपना पैसा खर्च चुके हैं। अबकी बार वह बिना एक्ट के बिल्कुल भी नहीं हटेंगे।

वहीं उत्तरकाशी से आये विजेंद्र जगूड़ी व प्रताप नगर से शिवराज सिंह रावत ने कहा कि जब मुख्यमंत्री अपने मुँह से 10% क्षैतिज आरक्षण देने की बात बोल चुके हैं और उनका सूचना विभाग भी उसे प्रचारित कर रहा है तो उन्हें अपने वादे को हर हाल में पूरा करना चाहिए। वह फ़िलहाल सांकेतिक तौर पर यहाँ पहुंचे हैं, अगर मुख्यमंत्री अपना वादा नहीं निभाते तो वह अपने अपने क्षेत्रों में जाकर उनके झूठ को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
आज धरने पर बैठने वाले में विपुल नॉटियाल, केशव उनियाल,धर्मा नंद भट्ट, हरिओम ओमी,क्रांति कुकरेती,अंबुज शर्मा, एकादशी देवी, प्रभात डंडरियाल,जबर सिंह पावेल, सुनीता ठाकुर,एडवोकेट अनुराधा मैंदोला,विनोद असवाल, क्रांति अभिषेक बिष्ट,पुष्पा देवी, विजेंद्र सिंह रावत, बिल्लू बाल्मिकी, भुवनेश्वरी,मीनाक्षी नेगी, अनुराग भट्ट,चिंतन सकलानी, मनोरथ ध्यानी आदि थे।

10% क्षैतिज आरक्षण: आंदोलनकारी संयुक्त मंच के समर्थन में शहीद स्मारक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत।

Post navigation

10% क्षैतिज आरक्षण: आंदोलनकारी संयुक्त मंच के समर्थन में शहीद स्मारक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत।
लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी की 75वीं वर्ष गाँठ पर आईएएस अधिकारी ने दिया नायाब तोहफा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home