Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

बदमाशों ने दो युवकों पर चाकुओं से किया हमला

Byjansamvad bureau

August 4, 2024 #प्रसंग में

हरिद्वार, 4 जुलाई: रुड़की में आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर चाकुओं से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल युवकों को परिजन और ग्रामीणों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं चिकित्सकों ने एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव का रहने वाला अंकित कुमार (19 वर्ष) गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव में पैथोलॉजी लैब पर काम करता है। बताया गया है कि वह देर शाम छुट्टी के बाद अपने गांव माधोपुर जा रहा था, जैसे वह गांव के पास बने अंडरपास पर पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे करीब आधा दर्जन बाइक सवार बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बदमाशों ने उसके ऊपर चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान गांव का ही युवक पंकित जो अपने घर वापस लौट रहा था, उसने देखा कि अंकित के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। पंकित ने जैसे ही बीच बचाव करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके ऊपर भी चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

Post navigation

चोर चढ़ा पुलिस ने हत्थे, चोरी की बाइक बरामद
10% क्षैतिज आरक्षण: आंदोलनकारी संयुक्त मंच के समर्थन में शहीद स्मारक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत।

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home