Skip to content
  • Fri. Apr 24th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

डंपर ने बाइक सवारों को कुचला एक की मौत, एक गम्भीर

Byjansamvad bureau

Aug 2, 2024 #हादसा

नैनीताल, 2 जुलाई: सड़क दुर्घटना में डम्पर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गयां, जहा उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गयी वहीं दूसरे की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं डम्पर चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गयी है।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक सूरज सिंह मूलरूप से अल्मोड़ा का रहने वाला था और वह हल्द्वानी में रहकर अपने मौसेरे भाई के टूर- ट्रैवलिंग व्यापार में हाथ बंटा रहा था। मृतक सूरज सिंह के मौसेरे भाई सुंदर सिंह ने बताया कि उनका टूर एंड ट्रैवल्स का काराबोरा है। मूलरूप से लोधिया अल्मोड़ा में रहने वाला सूरज लटवाल (22 वर्ष) पुत्र त्रिलोक सिंह लटवाल पिछले 10 साल से उनके साथ रहकर कारोबार में हाथ बंटा रहा था। बुधवार रात को हुई भारी बरसात की वजह से उनकी कुछ बसें टांडा बैरियर के पास रेलवे लाइन पर जलभराव में फंस गई थीं। सूरज और उसका अल्मोड़ा निवासी दोस्त नमन मटेला बसों को देखने गए थे। देर रात लौटते समय रामपुर रोड पर पीछे से आए डंपर ने उनकी मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे सूरज और नमन गंभीर रूप से घायल हो गए. जहां सूरज की इलाज के दौरान मौत हुई है। बताया जा रहा है कि डंपर की रफ्तार काफी तेज थी। स्थानीय लोग दोनों घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए। जहां सूरज की मौत हुई है। वहीं बाइक चला रहे नमन की हालत गंभीर हैै।

Post navigation

लिंचोली एवं भीमबली से 480 यात्रियों को एयरलिफ्ट कर किया रेस्क्यू
चारधाम यात्रा सुचारु, व्यवस्थित एवं सुरक्षित हो, इसके लिए कार्य किया जाएः मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home