Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

आसमानी आपदा की मार से पहाड़ पर मचा हाहाकार

Byjansamvad bureau

Jul 27, 2024 #आपदा

मलबे में दबकर मॉं-बेटी की मौत
गौचर में वाहन चालक की मौत
दो कारें मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त

देहरादून, 27 जुलाई : लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से नदी-नालों ने ऐसा रौद्र रूप ले लिया है कि वह अपने साथ सब कुछ बहा ले जाने पर आमादा है। वही पहाड़ों के टूटने के कारण सड़कों पर आवाजाही दुबर हो गई है। तथा लोग भय के साए में जीने पर मजबूर हैं।
बीती रात टिहरी के बूड़ा-केदार क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बाल गंगा नदी ने तोली गांव में ऐसी तबाही मचाई कि दीवारें तोड़कर मलवा लोगों के घरों में घुस गया और उन्हें जान बचाने का भी मौका नहीं मिला एक घर में सो रहे पांच लोगों में से तीन तो किसी तरह बच गए जबकि मां-बेटी की मलबे में दबकर मौत हो गई। परिवार के दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि एसडीआरएफ ने मां बेटी के शवों को मलवे से निकाल लिया है। क्षेत्र की कई दुकानें बह गई है तथा कई मवेशियों के बहने की खबर है। स्थानीय पुलिस प्रशासन व एसडीआरएफ बचाओ व राहत कार्यों में जुटे हैं।
उधर चमोली में बादल फटने से भारी नुकसान होने की खबर है। यहां बिजली घर में पानी और मलवा घुस गया तथा पानी के तेज बहाव में ट्रांसफार्मर तक बह गया। क्षेत्र में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप हो गई, वहीं कर्णप्रयाग-ग्वालदम राजमार्ग भी मलवा व पत्थर आने से बंद हो गया है। उधर गोपेश्वर के सुभाष नगर में सड़क पर खड़ी कारो पर मलवा गिरने से दो कारे चकनाचूर हो गई, गनीमत रही कि इनमें कोई व्यक्ति नहीं था। उधर बद्रीनाथ से दर्शन करके लौट रहे महाराष्ट्र से आये एक दंपति की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जो अलकनंदा में गिरने से तो बच गई मगर खिड़की खुलने से एक व्यक्ति नदी में गिर गया जिसकी मौत हो गई एसडीआरएफ ने उसका शव बरामद कर लिया है। बीते रोज यमुनोत्री धाम में हुई बारिश से भारी तबाही के बाद बीते कल गंगोत्री धाम में भी वैसा ही मंजर देखने को मिला। भागीरथी नदी ने गंगोत्री धाम के घाट-मंदिर सब कुछ डुबो दिए, शिवानंद आश्रम में फंसे 11 साधु-संतों को रेस्क्यू कर निकला गया है। वही केदारनाथ हाईवे पर रुद्रप्रयाग से पहले हुए भारी भूस्खलन में पहाड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर गिरने से मार्ग बंद हो गया है। राज्य की सभी नदियां व नाले उफान पर है तथा लोगों को इनसे दूर रहने की हिदायत दी गई है। गंगा, जमुना, महाकाली तथा सरयू, गोला सहित सभी नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। उधर देहरादून के सहस्त्रधारा में भी पर्यटकों के जाने पर रोक लगा दी गई है तथा स्कूलों में अवकाश रखा गया है।

Post navigation

यात्रा के प्रबंधन को प्रभावी बनाएगा चारधाम डैशबोडः रतूडी
देर रात खाई में अटकी कार,पत्नी सुरक्षित पति का पता नही

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home