Skip to content
  • Thu. Jul 23rd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

खुलासाः लूट के लिए की थी कैब ड्राइवर की हत्या, दो गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Jul 25, 2024 #हत्या

हरिद्वार, 25 जुलाई: कांवड़ मेेले के दौरान कैब ड्राइवर की गोली मारकर की गयी हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक ट्रक ड्राइवर व क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गयी कैब की चाबी, हजारों की नगदी व घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया है। आरोपियों द्वारा कैब लूटने के उद्देश्य से कैब ड्राइवर की हत्या की गयी थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि 21 जुलाई की सुबह कोतवाली मंगलौर को सुबह 3 बजे सूचना मिली कि लंढौरा क्षेत्रांर्तगत थिथौला में सड़क किनारे गन्ने के खेत में किसी अज्ञात व्यत्तिफ का शव पड़ा हुआ है जिसे संभवतः गोली मारी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस व उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल में मौजूद साक्ष्यों को संग्रहित किया गया। कुछ समय पश्चात ही कस्बा मंगलोर में एक गाड़ी टैक्सी नंबर स्विफ्ट लावारिस हालत में खड़ी होने की सूचना प्राप्त हुई जिसका बारीकी से निरीक्षण किया गया। मृतक के पास से प्राप्त मोबाइल से संपर्क करने पर परिजनों से जानकारी मिली कि उक्त मृतक नाम चंद्रपाल था, ओला कैब चलाने का कार्य करता था तथा उसकी कार को दो व्यक्तियों द्वारा बुक किया गया था। इस पर पुलिस ने उन सवारियों की तलाश शुरू कर दी गयी। जिन्हे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बीते रोज देवबंद रोड से दबोच लिया। जिनके कब्जे से कैब की चाबी, हजारों की नगदी व घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया गया। पूछताछ में सामने आया कि पेशे से ट्रक चालक शोरभ हाईस्कूल पास है व क्लीनर सन्नी पांचवीं तक पढ़ा है। इन्होंने लूट के उद्देश्य से मेरठ से हरिद्वार के लिए ओला कैब बुक कराया। इस सफर के दौरान लंढौरा क्षेत्र में सुनसान स्थान देखकर आरोपियों ने गाड़ी लूटने की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी चालक मृतक चंद्रपाल द्वारा विरोध करने पर एक आरोपी ने मृतक को पकड़ लिया और दूसरे ने उसे गोली मार दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मृतक के पास रखे 2400 रूपये निकाल लिये और कार ले जाकर कस्बा मंगलोर में पेट्रोल पंप में खड़ी कर दी ताकि एककृदो दिन बाद जब मामला शांत हो तो गाड़ी को चुपके से अपने साथ ले जाएं।

Post navigation

खेल के प्रति लगन व अनुशासन नई ऊंचाइयां प्रदान करेगाः धामी
यात्रा के प्रबंधन को प्रभावी बनाएगा चारधाम डैशबोडः रतूडी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

Jul 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

Jul 13, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राज्यान्दोलनकारी नवनीत गुसाईं की मृत्यु के बाद जागी सरकार

July 14, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण :धरना स्थल पर राज्य आंदोलनकारी नवनीत गुसाईं को किया याद

July 13, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष नवनीत गुसाईं का आकस्मिक निधन

July 12, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home