Skip to content
  • Wed. Sep 9th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कांग्रेस विधायक के विजय जुलूस में उपद्रव करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Jul 16, 2024 #प्रसंग में

हरिद्वार, 16 जुलाई: रविवार देर रात पुलिस की बिना आज्ञा के  मंगलौर में कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के निकाले गए विजय जुलूस में उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गौरतलब है कि काजी निजामुद्दीन की जीत के बाद उनके समर्थन ने रविवार देर रात पुलिस की बिना आज्ञा के ही जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान लोगों के घरों पर पथराव किया गया। यही नहीं समर्थकों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की भी की।  इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में 10 जुलाई को मतदान के दिन लिब्बरहेड़ी गांव में बवाल हुआ था। इसके अलावा अन्य स्थानों पर झड़प भी हुई थी। यही नहीं कुछ स्थानों पर फायरिंग तो कहीं महिलाओं से छेड़खानी भी हुई थी। शनिवार की रात को लिब्बरहेड़ी गांव में भाजपा समर्थक सुधीर चैधरी के घर के बाहर युवकों ने करीब छह से आठ राउंड फायरिंग की थी। रविवार को इसे लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने शांति बनाने की बैठक की। पुलिस अधिकारियों को भी बैठक में आश्वासन दिया कि उनकी तरफ से माहौल नहीं बिगाड़ा जाएगा लेेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। पुलिस की यही गलती रविवार को भारी पड़ गई।
रविवार की रात को एक बार फिर कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन का विजय जुलूस निकाला गया। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जुलूस में इतनी भीड़ थी कि उसे काबू करना बेहद मुश्किल था। भीड़ ने अचानक ही कुछ घरों और दुकानों पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सही लेकिन केवल दो पुलिसकर्मी भीड़ को नहीं संभाल सके। उनके साथ भीड़ ने धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान पुलिस काजी और भीड़ के सामने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाथ जोड़ती नजर आई। वहीं काजी ने भी भीड़ के लिए हाथ जोड़े। बावजूद इसके लोग पुलिस को यहां-वहां धकेलते रहे। देर रात तक इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव बना रहा। यही नहीं, जिन घरों में पथराव हुआ था वह भी रात को मंगलौर कोतवाली जा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

Post navigation

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया
मकान के ऊपर चट्टान गिरने से एक मजदूर की मौत

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

Aug 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

Jul 19, 2026 jansamvad bureau

You missed

प्रसंग में

मोबाईल चलाते हो! औऱ विष्णु अटल को नहीं जानते ? भारत के इस गौरव को भी आज जान लो।

September 9, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरना दे रहे राज्य आंदोलनकारीयों से मिलने पहुंचे तीरथ सिंह रावत

August 21, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण के मसलों के लिए शीघ्र बनेगी कैबिनेट कमेटी : सुभाष बड़थ्वाल

July 19, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home