Skip to content
  • Sun. Oct 25th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया

Byjansamvad bureau

July 15, 2024 #जनसुनवाई

देहरादून, 15 जुलाई: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 105 शिकायत प्राप्त हुई। जनसुनवाई में अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, आपसी विवाद, पेयजल कनेक्शन दिलवाने, भूमि संबंधी धोखाधड़ी, राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनो तरफ अतिक्रमण,समाज कल्याण पैंशन, जाति प्रमाण पत्र, बनवाने, घरों के समीप टेलीकॉम टावर लगवाने, पेंशन एरियर का भुगतान दिलाने,कॉलेज प्रबंधकों द्वारा कॉलेज बंद करने संबंधी, भरण पोषण आदि शिकायत प्राप्त हुई। आज जनसुनवाई में कई वरिष्ठ नागरिक अपनी शिकायतों को लेकर पंहुचा, जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करें। वरिष्ठ नागरिकों को कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े।
जनसुनवाई में एक  बुजुर्ग महिला शिकायतकर्ता महिला द्वारा शिकायत की गई की पुत्र द्वारा उनके साथ मारपीट की जा रही है, जिस पर पुलिस विभाग के अधिकारियों को सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा उप जिलाधिकारी सदर को भरणपोषण अधिनियम दिलाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में मसूरी रोड अवस्थित ज्ञानेन्द्र सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ  प्रोफेशनल स्टडीज कालेज ऑफ नर्सिंग के छात्र/छात्राओं द्वारा शिकायत की गई कि कालेज में बैच 2022 से 2026 तथा 2023 से 2027 तक विद्यार्थी अध्यनरत् हैं, कालेज प्रबन्धकों द्वारा बिना किसी सूचना दिए संस्थान बंद कर दिया है, जिसके सम्बन्ध में छात्र/छात्राओं द्वारा कालेज प्रबन्धन से बात की गई किन्तु इस सुनवाई नही हो पाई छात्रों द्वारा अन्य कालेज में स्थानान्तरण करने का अनुरोध किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने नगर मजिस्टेªट को प्रकरण पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त स0अ0 पदम सिंह पॉल द्वारा पुनरीक्षित पेंशन 1 जनवरी 2016 से 31 अगस्त 2018 तक का एरियर भुगतान ने किये जाने की शिकायत की गई जिस पर जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।  
वहीं हर्रावाला निवासियों शिकायत की गई कि राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनो ओर वाहनों की अवैध पार्किंग एवं अन्य व्यवसायिक गतिविधि में उपयोग किया जा रहा है, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है जिस पर कार्यवाही की मांग की गई जिलाधिकारी ने एनएच एवं यातायात पुलिस को कार्यवाही के निर्देश दिए। सुद्धोवाला में राजस्व भूमि पर अतिक्रमण कि शिकायत पर उपजिलाधिकारी विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिये। इसी प्रकार ऋषिकेश निवासी एक वृद्ध महिला द्वारा शिकायत की गयी कि उनकी भूमि पर किसी व्यक्ति द्वारा कब्जा कर भूमि पर बने निमार्ण को तोड़ा जा रहा है जिस पर उपजिलाधिकारी ऋषिकेश को कार्यवाही के निर्देश दिये। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में बालावाला निवासी महिला द्वारा शिकायत कि गयी कुछ व्यक्तियों द्वारा उनका सार्वजनिक रास्ता बन्द कर दिया है जिस पर उपजिलाधिकारी सदर को मौका मुआवना कराते हुए कार्यवाही के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर हर गिरि, उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृति परमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विद्याधर कापड़ी, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी पूनम चमोली सहित विद्युत, एमडीडीए, सिंचाई, लोनिवि सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

जिलाधिकारी ने हरेला पर्व की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की
कांग्रेस विधायक के विजय जुलूस में उपद्रव करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टएक दिवसीय रोजगार मेले में 40 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों ने लिया भाग

October 23, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित

October 23, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

October 23, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्टएक दिवसीय रोजगार मेले में 40 से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों ने लिया भाग

October 23, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित

October 23, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

October 23, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

10% क्षैतिज आरक्षण : राज्यन्दोलनकारीयों के धरने को हुए 131 दिन पूरे

October 23, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home