Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी पांच को मंगलौर में करेगी जनसभा

Byjansamvad bureau

Jul 4, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 4 जून: उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी शैलजा कुमारी ने उपचुनाव के लिए पांच जुलाई को मंगलौर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर चुनावी जनसभा करेगी। उपचुनाव की घोषणा होने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रभारी एवं सिरसा से सांसद शैलजा कुमारी उत्तराखंड नहीं आईं। हालांकि वे वर्चुअल बैठकों के माध्यम से प्रदेश कांग्रेस नेताओं को उपचुनाव की रणनीति और तैयारियों को लेकर दिशानिर्देश देती रहीं। 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने समय निकाल लिया है। पांच जुलाई को मंगलौर सीट में पार्टी प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के लिए प्रचार करेगी। साथ ही उपचुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेगी। प्रदेश प्रभारी का अभी बदरीनाथ विधानसभा का दौरा करने का कार्यक्रम तय नहीं है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी का मंगलौर विधानसभा क्षेत्र दौरा तय हो गया है। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे।

Post navigation

हत्या का खुलासा, महिला केयर टेकर सहित दो गिरफ्तार
भूस्खलन क्षेत्रों की रोकथाम तिरपाल के भरोसे

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home