Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

हत्या का खुलासा, महिला केयर टेकर सहित दो गिरफ्तार

Byjansamvad bureau

Jul 4, 2024 #हत्या

उधमसिंहनगर, 4 जून: बुर्जुग महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला केयर टेकर सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से हत्या के बाद लूटे गये जेवरात व अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने इस हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि बीती 2 जुलाई को आशीष जायसवाल पुत्र हरीश चन्द्र जायसवाल निवासी वार्ड नं. 15 पंजाबी कालोनी ने किच्छा कोतवाली में तहरीर देकर बताया गया था कि 29 जून को उनके चाचा परवीन ने सूचना दी थी कि वादी की माता अपने कमरे मे मृत अवस्था में मिली है। पुलिस द्वारा उनकी माता का पंचायतनामा/पोस्टमार्ट की कार्यवाही की गयी।  दाह संस्कार के बाद उनको पता चला कि उनकी माता के कई जेवरात गायब थे। जानकारी की तो पता चला कि जिस रात यह घटना हुई थी उस रात मेरी माता विजय लक्ष्मी के साथ किच्छा पंत कालोनी की रहने वाली उनकी केयर टेकर अंजली शर्मा पुत्री श्रीकान्त शर्मा थी। जिस पर हमने अजली शर्मा से पूछा तो वह हमें गुमराह करने लगी। जिस पर अंजली के बार मे जानकारी की तो पता चला कि अंजली शर्मा का पंत कालोनी किच्छा मे मकान बन रहा है, जिस पर कई लोगों का उधार भी है। जिसके बाद हमने सीसी कैमरे चौक किये तो पाया कि अंजली शर्मा किसी एक अन्य अंजान लडके के साथ हमारे घर के पास दिखायी दी। जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही है। उनको शक है कि अंजली शर्मा व अज्ञात टोपी वाले व्यक्ति ने लूटपाट करके उनकी माता की हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गयी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीम द्वारा एक सूचना के बाद पुलिस ने बीती रात आरोपित अंजली शर्मा व प्रकाश में आया आरोपी शिवम पुत्र अनिल निवासी ग्राम चीनोर थाना सदर जिला शाहजहांपुर उ.प्र. को लूटे गये जेवरात के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्होने पूछताछ में बताया कि हम दोनों ने मिलकर दिनांक 28 जून की रात मृतका विजय लक्ष्मी की कुशन तथा पायदान से मुंह व गला दबाकर हत्या कर जेवरात लूट लिये गये थे।

Post navigation

जंगली मशरूम खाने सेे आठ लोगों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया उपचार
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा कुमारी पांच को मंगलौर में करेगी जनसभा

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home