Skip to content
  • Sat. Sep 19th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष,एक की मौत

Byjansamvad bureau

Jul 2, 2024 #हादसा

हरिद्वार, 2 जुलाई: बीती रात लक्सर में मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इस  घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने मामला शांत करने के बाद मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के बहादरपुर गांव बस स्टैंड के पास बीती रात जमीनी को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा की जमकर लाठी डंडे व धारदार हथियार चलने लगे। जिसमें एक व्यक्ति दूसरे पक्ष की पिटाई से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको अस्पताल पहुंचाया, लेकिन घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि मकान बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया एक पक्ष द्वारा मकान का लेंटर डाला गया तो दूसरे पक्ष को यह कतई बर्दाश्त नहीं हुआ। दूसरा पक्ष रात में मकान को तोड़ने के लिए पहुंच गया, मकान तोड़ने को लेकर जहां जबरदस्त विवाद हुआ। घटना में अशोक पुत्र जीवन उम्र 40 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post navigation

प्रेस लिखी कार से दो नशा तस्कर गिरफ्तार, 102 किलो गांजा बरामद
जिलाधिकारी ने किया तहसील दिवस का आयोजन

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Sep 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सरकारी भूमि से तत्काल हटाएं अतिक्रमण, पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस

September 16, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home