Skip to content
  • Mon. Jun 8th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

टिकट मिला होता तो हरिद्वार जीत कर दिखाना

Byjansamvad bureau

Jun 25, 2024 #प्रसंग में

देहरादून, 25 जून: लोकसभा चुनाव से पूर्व अचानक राजनीतिक परिदृश्य से गायब हुए कांग्रेस नेता डा. हरक सिंह रावत आज अचानक मीडिया के सामने आते ही कांग्रेस पार्टी और पूर्व सीएम हरीश रावत पर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि ईडी की कार्यवाही के समय कांग्रेस ने उनका साथ नहीं दिया, उन्होंने लोकसभा चुनाव में हार के लिए हरीश रावत को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि अगर उन्हें हरिद्वार सीट से टिकट दिया गया होता तो उनकी भारी मतों के अंतर से जीत सुनिश्चित थी।
उन्होंने कहा कि हरीश रावत दूसरों पर सवाल उठा रहे हैं कि इसने चुनाव प्रचार में सहयोग नहीं किया या उसने चुनाव प्रचार में सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत हरिद्वार से निकलकर किसी भी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने क्यों नहीं पहुंचे। डा. हरक का कहना है कि ईडी का छापा उनके यहां तो नहीं पड़ा था फिर वह क्यों डर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी उस मुश्किल हालात में मेरे साथ नहीं खड़ी थी। जब उनसे कहा गया कि पार्टी के नेता और विधायक आपसे मिलने गए थे तो उन्होंने कहा कि प्रीतम सिंह और गणेश गोदियाल व्यक्तिगत रूप से मुझसे मिले पार्टी के तौर पर नहीं।
जब उनसे पूछा गया कि क्या वह कांग्रेस छोड़ने जा रहे हैं तो उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस नहीं छोड़ी है। हरक सिंह ने कहा कि अनुकृति जरूर भाजपा में गई है। अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए उन्होंने कहा कि मैने एक रूपये की भी हेरा फेरी नहीं की है। अत्यंत ही भावुक अंदाज में उन्होने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन किया। उल्लेखनीय है कि हरक के कांग्रेस में वापसी के बाद से ही हरीश खेमे ने उन्हें बिल्कुल अलग-थलग कर दिया था। हरक को विधानसभा का टिकट भी नहीं दिया गया उसके बाद लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने हरिद्वार सीट से टिकट की दावेदारी की थी लेकिन हरीश रावत अपने बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दिलाने में कामयाब रहे थे, जो चुनाव हार गए।

Post navigation

सड़क निर्माण में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप,ग्रामीणों ने दिया धरना
राज्य-कर के सहायक आयुक्त रिश्वत लेते गिरफ्तार

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

Jun 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

Jun 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

Jun 5, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

भूमि विवादों से संबंधित शिकायतों की अधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी ने ‘‘समाधान दिवस’’ के दौरान निर्देश दिए

June 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

देहरादून में 80.38 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी, 14 जुलाई को प्रकाशित होगा प्रथम ड्राफ्ट

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

मैनुअल स्कैवेंजिंग पर सख्त हुए राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष

June 5, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्षा

June 5, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home