Skip to content
  • Wed. Nov 4th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

सड़क निर्माण में लगाया भ्रष्टाचार का आरोप,ग्रामीणों ने दिया धरना

Byjansamvad bureau

June 25, 2024 #प्रसंग में

हल्द्वानी, 25 जून: काठगोदाम स्थित प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के दफ्तर में भीमताल से आए ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में भीमताल विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीण दफ्तर के सामने धरना देने पहुंचे हैं।
लोगों ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत बन रही सड़कों में भयंकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्यों को पुनः कराए जाने की मांग की है। इसके अलावा आरोप है कि सड़क निर्माण में काम करने वाले स्थानीय लोगों को भी कार्यदाई संस्था ने एक साल से पैसा नहीं दिया है। लिहाजा सभी मांगों को लेकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में स्थानीय ग्रामीणों ने हड़ताल शुरू कर दी है। सड़कों की हालत सुधारने और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षित दीवार बनाने की मांग को लेकर भी लोग हड़ताल पर बैठे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि उनके क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनाई गई सड़क पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है। यहां तक कि बनाई गी सड़कों में गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई जगह पर सड़क के किनारे पैराफिट नहीं होने के चलते दुर्घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में उन क्षेत्रों में पैराफिट भी बनाए जाएं। अधिकारियों का कहना है कि जो भी सड़क बनाई गई हैं, वह पूरी तरह से ठीक बनाई गई हैं। उनमें किसी तरह की कोई भी शिकायत नहीं आई है। कुछ जगहों पर सड़कों का काम होना है, जिसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जैसे ही निर्माण की स्वीकृति आएगी काम शुरू हो जाएगा।

Post navigation

नशे में धुत बीडीओ ने की महिला व दो बच्चियों को कार से रौंदा
टिकट मिला होता तो हरिद्वार जीत कर दिखाना

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

भूमि संबंधी मामलों में एसडीएम  को कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान-बच्चों को बताए बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा के गुर

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

October 30, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

भूमि संबंधी मामलों में एसडीएम  को कार्रवाई के निर्देश

November 2, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान-बच्चों को बताए बाल अधिकार और साइबर सुरक्षा के गुर

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

October 30, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

डीएम डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में बैठक, सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता एवं पर्यटकों की सुविधाओं पर विशेष फोकस

October 29, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home