Skip to content
  • Mon. Sep 14th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

राज्य-कर के सहायक आयुक्त रिश्वत लेते गिरफ्तार

Byrawat sanjay

Jun 26, 2024

विजिलेंस ने सहायक आयुक्त को 75 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया . करप्ट अधिकारी व कर्मी को कोई राहत नहीं -धामी. बीते दिनों विजिलेंस ने कई घूसखोर अधिकारी- कर्मचारियों को किया गिरफ्तार

देहरादून, 25 जून, भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार में एक्शन जारी है। विजिलेंस ने राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त को 75 हजार की घूस लेते गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने जी.एस.टी. कार्यालय लक्ष्मी रोड, डालनवाला के असिस्टेंट कमिश्नर, शशिकान्त दुबे को रेस्टोरेन्ट के बिलों में जी.एस.टी. के नियमों के क्रम में कमियॉ बताकर भारी जुर्माने का दबाव बनाकर रिश्वत की मांग की गयी थी।

नतीजतन, विजिलेंस की टीम ने मंगलवार को सहायक कर आयुक्त दुबे को शिकायतकर्ता से 75 हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया। जी.एस.टी. कार्यालय लक्ष्मी रोड, डालनवाला के असिस्टेंट कमिश्नर, शशिकान्त दूबे को गिरफ्तार करने के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित अधिनियम-2018) के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विजिलेंस की टीम अभियुक्त के देहरादून आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल- अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ कर रही है। वरिष्ठ पुलिक अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, धीरेन्द्र सिंह गुंज्याल ने ट्रैप टीम को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है। धामी सरकार ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई करते हुए बीते कुछ दिनों में राज्य कर समेत लघु सिंचाई विभाग, वन विभाग, विद्युत विभाग एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के घूसखोर अधिकारी- कर्मचारियों को गिरफ़्तार किया है।

भ्रष्टाचार की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर टोल फ्री 1064 नंबर भी जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम एवं नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है।

Post navigation

टिकट मिला होता तो हरिद्वार जीत कर दिखाना
श्री देवसुमन विवि: सूचना समय पर उपलब्ध न कराने पर आयोग ने लगाया दस हजार का जुर्माना

By rawat sanjay

Related Post

उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

Sep 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वोट का अधिकार और अदालत, जिसने नज़रें फेर लीं

Sep 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

Sep 3, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का अभियान जारी

September 13, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वोट का अधिकार और अदालत, जिसने नज़रें फेर लीं

September 13, 2026 rawat sanjay
प्रसंग में

मोबाईल चलाते हो! औऱ विष्णु अटल को नहीं जानते ? भारत के इस गौरव को भी आज जान लो।

September 9, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

धरने के 80वें दिन समर्थन में बैठे कांग्रेस के पूर्व विधायक व कई वरिष्ठ नेता

September 3, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home