Skip to content
  • Tue. Mar 10th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

गंगा और हिमालय बचाने की पहल, 25 जून को दिल्ली होगा विचार मंथनः उपाध्याय

Byjansamvad bureau

Jun 20, 2024 #प्रसंग में

टिहरी, 20 जून: टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने अपने आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत में गोमुख ग्लेशियर के लगातार पीछे हटने और इसके प्रभाव के बारे में चिंता जताई। उन्होंने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण बर्फबारी और बारिश में कमी देखी जा रही है। कुछ दिनों पूर्व यूएन सेक्रेटरी जनरल ने भी हिमालय को खतरे में बताया था और इसके वैश्विक असर की बात कही थी। इस मुद्दे पर वैश्विक स्तर पर चिंतन और मंथन की आवश्यकता है। हिमालय और गंगा को बचाने के लिए सबसे पहले टिहरी और उत्तरकाशी के लोगों और विशेष कर मीडिया को पहल करनी होगी।
विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि मां गंगा टिहरी से निकलती है और यदि टिहरी और उत्तरकाशी के लोग गंगा और हिमालय को बचाने की पहल नहीं करेंगे, तो कौन करेगा? उन्होंने कहा कि 25 जून को दिल्ली प्रेस क्लब में होने वाली बैठक में इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में प्राणी मात्र का जीवन खतरे में पड़ सकता है और इसके लिए हिमालय का वैज्ञानिक प्रबंधन आवश्यक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2014 के वक्तव्य का उल्लेख करते हुए उन्होने कहा कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया था और अब जब वह वाराणसी के लोगों का आभार व्यक्त करने गए, तो उन्होंने कहा कि मां गंगा ने उन्हें गोद ले लिया है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है, उत्तराखंड और यहां के लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिए। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि असली सवाल यह है कि गंगा में जल रहेगा तभी इसका महत्व है। किशोर उपाध्याय ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर गंभीरता से चिंतन और मनन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि वह संसद के दोनों सदनों से भी आग्रह करेंगे कि गंगा और हिमालय के मुद्दे पर चर्चा हो और इसके वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए।

Post navigation

भाजपा प्रत्याशी भड़ाना ने किया अपना नामांकन पर्चा दाखिल
राज्य में भूमि खरीदने वाले बाहरी व्यक्तियों को भरना होगा घोषणा पत्रः धामी

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

Mar 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Mar 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

Mar 2, 2026 jansamvad bureau

You missed

उत्तराखंड

डीएम के सख्त निर्देश, आज शाम तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं

March 6, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने समीक्षा बैठक करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने देहरादून के छात्रों को मानवाधिकार और जागरूकता का संदेश दिया

March 2, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

“सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर”- एक नई पहल

February 27, 2026 jansamvad bureau

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home