Skip to content
  • Thu. Oct 22nd, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

भाजपा प्रत्याशी भड़ाना ने किया अपना नामांकन पर्चा दाखिल

Byjansamvad bureau

June 20, 2024 #प्रसंग में

हरिद्वार,20 जून: उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने गुरूवार को मंगलौर विधानसभा सीट  के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इससे पूर्व भाजपा ने जोरदार रोड शो निकाला। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार से पार्टी के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल रहे। रोड शो के बाद बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना नामांकन करने पहुंचे। करतार सिंह भड़ाना के नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा सीट की जनता से अपील की कि वह क्षेत्र के विकास के लिए मिथकों को तोड़ते हुए भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना को जिताने का काम करें। मंगलौर के लोग क्षेत्र के विकास के लिए आगे आएं भाजपा प्रत्याशी को जिता कर डबल इंजन की सरकार को मजबूत करने का काम करें। मंगलौर विधानसभा सीट से अभी तक भाजपा प्रत्याशी के ना जीतने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कई मिथक टूटे हैं। यह मिथक भी इस बार टूटेगा और मंगलौर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत होगी।
आपको बता दें कि करतार सिंह भड़ाना सात बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने हाल ही में बसपा छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की थी। करतार सिंह भड़ाना के विधायकी के पिछले ट्रैक रिकॉर्ड को देखते हुए बीजेपी ने उन्हें मंगलौर उपचुनाव के लिए पार्टी का टिकट दे दिया। दिलचस्प बात यह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में करतार सिंह भड़ाना ने बसपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ा था।

Post navigation

नेहरूग्राम गोलीकांडः घायलों का ईलाज सरकारी खर्च पर करने की मांग को लेकर धरना, प्रदर्शन
गंगा और हिमालय बचाने की पहल, 25 जून को दिल्ली होगा विचार मंथनः उपाध्याय

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

एडीएम के.के. मिश्रा ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को दिए परीक्षा की शुचिता

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आय-जाति प्रमाण पत्र और आधार कार्ड

October 16, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

21 से 26 अक्टूबर तक विभिन्न विकासखंडों में होंगे शिविर

October 15, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home