Skip to content
  • Sat. Apr 25th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में लागू होगा एक पर्ची सिस्टमसभी राजकीय चिकित्सालयों में एक ही पर्ची पर हो सकेगा इलाज

Byjansamvad bureau

Jun 13, 2024 #प्रसंग में

रुद्रप्रयाग, 13 जून: उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने गुरुवार को रुद्रप्रयाग मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और चारधाम यात्रा के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री द्वारा उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं एवं उपलब्ध चिकित्सकों और स्टाफ के संबंध में जानकारी ली।
मंत्री धन सिंह ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य, आम जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। इस दिशा में सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सकों को आवासीय व्यवस्था से संबंधित कोई परेशानी न हो, इसके लिए सीएमओ और सभी चिकित्सकों को आवास उपलब्ध कराए जाने के लिए 10 करोड़ रुपए की धनराशि उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस संबंध में शीघ्र ही प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिकित्सालयों में आने वाले मरीजों को कोई परेशानी और असुविधा न हो, इसके लिए प्रदेश में शीघ्र ही सभी राजकीय चिकित्सालयों में एक ही पर्ची सिस्टम लागू की जाएगी। जिससे मरीजों को अन्य चिकित्सालय में पर्ची नहीं बनानी पड़ेगी। इससे मरीजों को जहां एक ओर सुविधा उपलब्ध होगी, वहीं उनके धन की भी बचत होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को अनावश्यक अन्य चिकित्सालय के लिए रेफर न करें। आपातकालीन स्थिति में ही मरीजों को रेफर किया जाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। इसके लिए यह जरूरी है कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के लिए उचित प्रबंधन जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सालय अगस्त्यमुनि में स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं एनेस्थेटिक विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग की। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अगस्त्यमुनि चिकित्सालय को शीघ्र ही दो चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। केदारनाथ धाम में 50 बेड का चिकित्सालय शीघ्र ही तैयार होगा। जिससे आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने केदारनाथ धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं जिनमें ओपीडी, इमरजेंसी, ऑक्सीजन और स्क्रीनिंग की भी सराहना की।

Post navigation

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट पहाड़ी जिलों मे भी तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा
जोशीमठ का नाम ज्योतिर्मठ करने से लोगों में खुशी की लहर, पटाखे छुड़ाकर बांटी मिठाई

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Mar 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

Mar 21, 2026 Jan Samvad Desk

You missed

उत्तराखंड

मा0 मुख्यमंत्री के भिक्षावृत्तिमुक्त राज्य के संकल्प को साकार करता जिला प्रशासन का आधुनिक इंटेंसिव केयर  

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

परेडग्राउंड आटोमेटेड पार्किंग जनमानस को विधिवत् समर्पित; मा0 मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

March 24, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

‘जन-जन की सरकार–4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम को लेकर देहरादून में तैयारियां तेज

March 21, 2026 Jan Samvad Desk
उत्तराखंड

जनता दर्शन में गूंजे फर्जी प्रमाण पत्र, जमीन और ठगी के मामले; एडीएम ने जांच के दिए आदेश

March 16, 2026 Jan Samvad Desk

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • Home