Skip to content
  • Sat. Sep 19th, 2026
Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • अपराध
  • पर्यावरण
  • धर्म संस्कृति
  • खेलकूद
  • सिनेमा
  • विरासत
  • पहाड़ी छुई
उत्तराखंड

 बोलेरो खाई में गिरी, 2 युवकों की मौत

Byjansamvad bureau

Jun 7, 2024 #हादसा

चमोली, 7 मई: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवली बगड़ के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बोलेरो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस एवं एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य किया। दोनों शवों के रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेज दिया है।
 कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मासों गांव के दो लोग अपने गांव से कर्णप्रयाग की ओर आ रहे थे। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग देवलीबगड़ के पास ये लोग वाहन दुर्घटना का शिकार हो गए। जैसे ही हादसे की खबर स्थानीय लोगों को मिली वो दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। पहले स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू की कोशिश की। जब वो रेस्क्यू में सफल नहीं हुए तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. दोनों मृतकों को खाई से निकाला गया। मृतकों की पहचान नरेंद्र पुत्र जयकृत और अरविंद पुत्र जसपाल के रूप में हुई है। दोनों युवक नंदप्रयाग के मासों गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दोनों के परिजनों को सूचित किया गया है। वाहन दुर्घटना के कारणों का पुलिस पता लग रही है। जैसे ही ये सड़क हादसे की खबर दुर्घटना का शिकार हुए दोनों युवकों के घर पहुंची वहां कोहराम मच गया दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post navigation

पर्यटकों से मारपीट करने वाले तीन राफ्टिंग गाइड गिरफ्तार
बाडीगार्ड बस्ती में अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर

By jansamvad bureau

Related Post

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

Sep 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

Sep 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

Sep 18, 2026 rawat sanjay

You missed

उत्तराखंड

उत्तराखंड संयुक्त परिषद ने किया सीएम आवास का घेराव

September 19, 2026 jansamvad bureau
उत्तराखंड

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण, 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 शिविर

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

September 18, 2026 rawat sanjay
उत्तराखंड

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

September 16, 2026 rawat sanjay

Founder  :-   Ambuj sharma
Website  :-   www.jansamvadonline.com
Email      :-   jansamvadonline.com@gmail.com
Call         :-   +91 7017728425

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

Jansamvad online | जनसंवाद उत्तराखंड न्यूज़ | Jansamvadonline .com

निर्भीक निष्पक्ष शंखनाद nirbhek nishpaksh shankhanad

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsberg by Themeansar.

  • Home